फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में आज क्या है खास: छठ पर्व का होगा समापन, मनेगी सहस्त्रबाहु की जयंती

Mon, 16 Nov 2026 08:20 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 इंदौर में सोमवार को धार्मिक और सामाजिक आयोजनों की धूम रहेगी। छठ पूजा के समापन पर पूर्वांचलवासी उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। वहीं, भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती पर विशेष आयोजन होंगे। महिला सम्मेलन और दीपावली मिलन समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
इंदौर में आज क्या है खास - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में सोमवार को छठ पूजा का समापन होगा। पूर्वांचलवासी उगते सूरज को अर्घ्य देकर 36 घंटे का उपवास खोलेंगे। शहर में 50 से अधिक स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके अलावा सोमवार को भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती सहित कई धार्मिक और सामाजिक आयोजन होंगे। शहर में दीपावली मिलन समारोहों का दौर भी जारी रहेगा।

 

- इंदौर के पिपलियाहाना और विजय नगर क्षेत्र में सुबह 8 बजे छठ पूजा का समापन होगा। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालु अपना उपवास खोलेंगे।

विज्ञापन

 

- कलचुरी समाज के आराध्य भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु की जयंती पर एमआर-10 स्थित धाम में विशेष आयोजन होंगे। प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद प्रसादी का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा धाम में रंगोली सजाई जाएगी। दीपों की सजावट के साथ आतिशबाजी भी होगी।
 

- गुरुनी मैया कमलावती महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष पर वर्धमान स्थानकवासी जैन श्राविका संघ का महिला सम्मेलन 16 नवंबर को नृसिंह वाटिका में दोपहर 1.30 बजे होगा। सम्मेलन के लिए तीन हजार महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

विज्ञापन

 

- जीतो लेडीज विंग द्वारा कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। शाम 4 बजे होलकर छत्री पर इसका आयोजन होगा। इससे पहले हेरिटेज वॉक की जाएगी। सम्मेलन में विशेष बालिकाओं को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें