फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्शा मंजूरी : इंदौर में 24 मीटर मार्ग के प्लाॅटों पर कर्मशियल नक्शे होंगे मंजूर

Mon, 16 Nov 2026 07:01 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में बिना लेआउट वाली कॉलोनियों में अब 500 वर्गमीटर तक के प्लॉट पर डेटा फॉर्म के जरिए भवन नक्शे मंजूर हो सकेंगे। वहीं, 24 मीटर चौड़ी सड़कों पर अब मिश्रित उपयोग के साथ पूरे कमर्शियल नक्शों को भी मंजूरी मिल सकेगी। 
विज्ञापन
इंदौर सिटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बिना लेआउट की कॉलोनियों में अब डाटा फॉर्म वाले नक्शे मंजूर होना शुरू हो गए हैं। जिससे हजारों परिवारों का मकान बनाने का सपना पूरा हो सकेगा। वही 24 मीटर रोड पर पूरा कमर्शियल नक्शा मंजूर होगा। इससे बड़ी बाधा दूर हो जाएगी।

विज्ञापन

 

भवन अनुज्ञा शाखा प्रभारी राजेश उदावत ने बताया कि तीन साल से नगर निगम ने नक्शों को लेकर बदलाव के लिए लगातार शासन से पत्राचार चल रहा था ।जिसके बाद राज्य सरकार ने मप्र भूमि विकास नियमों में संशोधन कर फाइनल गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

 

राजधानी से गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद नगर निगम में जहां नक्शे की मंजूरी को लेकर नए ऑनलाइन आवेदन लगना शुरू हो गए हैं।डाटा फॉर्म वाले नक्शों की मंजूरी पर राज्य सरकार ने मप्र भूमि विकास नियमों में संशोधन कर 2 सितंबर को प्रारूप का प्रकाशन किया।


500 वर्गमीटर यानी 5000 वर्गफीट तक के प्लॉट पर डाटा फॉर्म वाले नक्शे मंजूर होंगे ।इसके साथ ही मध्य क्षेत्र के बाहर बिना लेआउट की कॉलोनियों में डाटा फॉर्म वाले नक्शे मंजूर कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन लगना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन



इससे शहर के मध्य क्षेत्र से बाहर बिना लेआउट की शहर के मध्य क्षेत्र से बाहर की मुरई मोहल्ला, जूनी इंदौर, न्यू देवास रोड, भमोरी, बाणगंगा, कैलाश पार्क, छावनी, पारसी मोहल्ला, मनोरमागंज, गंजी कम्पाउंड, मधुमिलन के आसपास, जवाहर मार्ग, बड़ी ग्वालटोली, शहर की पुरानी कॉलोनी, बिजलपुर, पीपल्याहाना, निरंजनपुर, खाती पुरा और कबीटखेड़ी क्षेत्र सहित 28 से 30 कॉलोनियों में अब नक्शे मंजूर होने लगेंगे।इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है, उल्लेखनीय है कि निगम में पिछले तीन साल से बिल्डिंग परमिशन न मिलने पर मध्य क्षेत्र के बाहर की कॉलोनियों में कई लोगों ने जहां बिना नक्शे के अवैध तरीके से मकान बना लिया है, उस पर रोक लगेगी वहीं निगम को राजस्व का भी लाभ मिलेगा।

 

24 मीटर चौड़ी रोड पर पूरा कमर्शियल नक्शा मंजूर करने का भी गजट नोटिफिकेशन जारी हो गया है। पहले 24 मीटर चौड़ी रोड पर मिश्रित उपयोग वाले ही नक्शे मंजूर होते थे, मगर अब कमर्शियल नक्शे स्वीकृत होंगे। इसके लिए तय किए गए सारे मापदंड पूरे करना होंगे। कमर्शियल नक्शे मंजूर होने से छोटे से लेकर बड़े प्लॉट धारकों को फायदा होगा। नगर निगम को भी कर्मशियल नक्शा मंजूर होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें