फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर का मौसम कैसा है? फिर बढ़ने लगा रात और दिन का तापमान, ठंड गायब

Mon, 26 Oct 2026 10:59 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/मुंबई

सार

इंदौर में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। अगले दो से तीन दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन
इंदौर का मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। 

विज्ञापन



वहीं  रात का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार नवबंर के पहले सप्ताह से तापमान कम होना शुरू होगा। प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश भी हो सकती है।

 

सोमवार सुबह भी मौसम साफ रहा और धूप खिली। सुबह 8:30 बजे तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान हवा की रफ्तार 4 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा की दिशा परिवर्तनशील रही और दृश्यता 4 किलोमीटर दर्ज की गई। वातावरण में धुंध भी रही।

 

दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह पंखे और कूलर चलाने की जरूरत महसूस हो रही है, जबकि सुबह के समय हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। फिलहाल शहर में कोहरे का दौर शुरू नहीं हुआ है।मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। इसके बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने की संभावना है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें