फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति का चमत्कार: आधे इंदौर में भीषण गर्मी और आधे में बारिश, क्यों हुआ ऐसा

Mon, 20 May 2024 09:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मौसम विभाग के मुताबिक Weather में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। लगातार दूसरे दिन भी तापमान 43 के पार पहुंचा है।
 
विज्ञापन
आधे इंदौर में लू और आधे इंदौर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार दूसरे दिन भी इंदौर का पारा 43 डिग्री से आगे निकल गया। Weather की वजह से लोगों का गर्मी और उमस से हाल बेहाल है। रविवार को जहां पूर्वी इंदौर का पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया था। वहां आज भी तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पश्चिमी इंदौर का पारा लगातार दूसरे दिन 43.1 (+2) डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। पूर्वी इंदौर का पारा कृषि कॉलेज और शहर के पश्चिमी हिस्से का पारा एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड किया जाता है। मौसम विभाग भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अगले 4 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 
विज्ञापन


इंदौर में रविवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन था। सोमवार को भी सुबह से ही लोग उम से परेशान दिखे। दोपहर में तो पसीने में तर लोगों के हाल बेहाल थे। शाम को बादल आए और कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। इससे मौसम बदला लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गर्मी को प्रभावित करने वाला पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से तापमान लगातार बढ़ रहा है। 

क्यों हो रहा एेसा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शहर में लगातार दो तरह का मौसम हो रहा है। यह पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ लाइन के साथ एक्टिव है और इसके असर के चलते कहीं तेज गर्मी है तो कहीं बारिश और आंधी आ रही है। बादल और बूंदाबांदी की वजह से एक क्षेत्र में ठंडक हो जाती है लेकिन दूसरा क्षेत्र गर्मी से बेहाल हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें