फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के समाजसेवियों को सम्मान देकर किया प्रोत्साहित, वरिष्ठों ने दिया मार्गदर्शन

Mon, 20 May 2024 08:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले सेवाभावियों का मनोबल बढ़ाया गया, शहर की कई संस्थाएं एक मंच पर आईं। 
 
विज्ञापन
समाजसेवियों को किया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराणा प्रताप यूथ बिग्रेड एवं सर्व राजपूत समाज धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान की पुण्यतिथि एवं महाराणा प्रताप की आने वाली 484 वी जयंती के अवसर पर महाराणा प्रताप सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा, परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह आदि में राजपूत समाज की विभिन्न हस्तियों द्वारा दिए गए उनके अप्रतिम योगदान के लिए उन्हें स्वर्गीय साधनासिंह की स्मृति में महाराणा प्रताप सम्मान प्रदान किया गया। विशेष रूप से अभय प्रताप सिंह, दक्ष सिंह, पायुषी चंदेल, आदित्य सिंह, सोयम बैश एवं कई बच्चों को अच्छे परिणाम के लिए प्रोत्साहित किया गया। 

डेली कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की प्रिंसिपल डॉ सोनल सिसोदिया, डॉ दीप्ति हाड़ा अनुभूति विजन सेवा संस्थान की चंचल सेलरिया, रानी चंदेल, शोभा सिसोदिया, डॉ प्रिया सोलंकी, शिवानी सिंह, सुहानी सिंह, डॉ रचना परमार एवं अन्य लोगों को समाज के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए समाजसेविका स्वर्गीय साधना सिंह की स्मृति में सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर सीए रोटेरियन घनश्याम सिंह, निर्भय सिंह, पप्पू ठाकुर, रतन सिंह, देवेंद्र सिंह, जी. पी. सिंह, सोहनी सिंह, दीप्ति हाड़ा, किशोर सिंह पंवार, लायन नेहा सिंह, लायन आश्मा मल्होत्रा,  लायन सारिका शर्मा, विवेक सिंह, डॉ पी एन मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह, प्रमोद वैश्य, लायन ज्योति सुडेले, आकांक्षा सिंह, विजय कुशवाह  सहित कई समाजजन उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें