फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Indore: तापमान गिरा, कड़ाके की सर्दी पड़ी, सुबह से कोहरा

Mon, 09 Dec 2024 12:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Weather Indore: इंदौर में कल रात से अचानक बदल गया मौसम, अगले कुछ दिनों में ठंड तेज होने का अनुमान। ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपाया। 
 
विज्ञापन
Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में सर्दी का असर तेज होने वाला है। वर्तमान में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जो आने वाले दिनों में और अधिक ठंड का संकेत है। रविवार को हवा की गति 11 किमी/घंटा रही, जिससे तापमान में हल्की गिरावट हुई। दिन का तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस (1 डिग्री कम) और रात का तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस (3 डिग्री की गिरावट) दर्ज किया गया। अगर आप इंदौर या मध्य प्रदेश के अन्य इलाकों में हैं, तो गर्म कपड़ों का इंतजाम करें क्योंकि ठंड अब बढ़ने वाली है।
विज्ञापन


अगले कुछ दिनों का अनुमान
10 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से तेज ठंड का दौर शुरू होगा। 
प्रदेश में बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट आ सकती है। 
20 दिसंबर के बाद ठंड का प्रभाव और बढ़ेगा। 

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव
उत्तरी भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, जिसके पिघलने के बाद बर्फीली हवाएं मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ाएंगी।
सर्दी का सबसे ज्यादा असर 20 दिसंबर से जनवरी तक रहेगा, जब कड़ाके की ठंड के 40 दिनों में लगभग 20-22 दिन कोल्ड वेव की स्थिति हो सकती है। 

मौसम वैज्ञानिकों की राय
मौसम वैज्ञानिक अभिजित चक्रवर्ती के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी है। हालांकि, इंदौर में बारिश न होने के बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जेट स्ट्रीम के प्रभाव और बर्फीली हवाओं के कारण पूरे राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें