फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: शुक्रवार को कम हुई गर्मी, 44 पर रुका पारा, राजबाड़ा पर फ्री मिलेगा केरी का पना

Fri, 24 May 2024 07:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भीषण गर्मी और लू से बचाने के लिए समाजसेवियों ने की पहल, राजबाड़ा पर लोगों को 
 
विज्ञापन
इंदौर में गर्मी का प्रकोप। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे इंदौर को शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली। गुरुवार को पारा 44.5 डिग्री पर था जो शुक्रवार को 44 पर ही रुका रहा। गर्म हवाओं के थपेड़ों से भी थोड़ी राहत मिली और बीच बीच में आ रहे बादलों की वजह से हवाओं में गर्मी कम रही। गर्मी का हाल यह है कि चौराहों और मार्केट में दोपहर 12 से 4 बजे तक सन्नाटा पसरने लगा है। लोग जरूरी काम से ही निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग ने इंदौर के लिए अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। माना जा रहा है कि नौतपा में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन


राजबाड़ा पर मिलेगा केरी पना 
लू के थपेड़ों से परेशान राहगीरों के लिए राजबाड़ा में निःशुल्क केरी पना दिया जाएगा। देवी अहिल्योत्सव समिति ने गर्मी को देखते हुए सुबह 11:30 बजे से राजबाड़ा पर गणेश कैप के सामने राहगीरों के लिए नि:शुल्क केरी पना/झोलिया/ठंडा पानी का स्टाल लगाया है। अब पूरी गर्मी यह चलता रहेगा। इसकी पहल पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने की है। शनिवार को वे ही इसका उद्घाटन भी करेंगी। वहीं शुक्रवार दोपहर से पुलिस ने गर्मी से राहत देने के लिए पहल की है। प्रमुख आठ चौराहों पर रेड सिग्नल का टाइम घटा दिया गया है। इससे लोगों को चौराहे पर कम समय रुकना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें