इंदौर का स्थापना दिवस 31 मई को मनेगा।
- फोटो : अमर उजाला
देवी अहिल्या का 299 वां जन्मोत्सव इंदौर में धूमधाम से मनेगा। 25 मई से 31 मई तक शहर में विभिन्न आयोजन होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इसकी कमान संभाल रखी है।
31 मई को अभय प्रशाल मेें होने वाले आयोजन मेें शंकराचार्य स्वामी ज्ञाननंद तीर्थ,महामंडलेश्वर किरणदास साबू महाराज, आरएसएस के सहकार्यवाह कृष्णगोपाल, राष्ट्रीय सेविका समिति की संचालिका शांता अक्का, सोनल मानसिंह आदि शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता निवेदिता भिड़े रहेगी। इसके अलावा शहर के ख्यात गायक गौतम काले देवी अहिल्या पर केंद्रित संगीतमय प्रस्तुती देंगे।
उदय राव होलकर व माला सिंह ने बताया कि देवी अहिल्या से जुड़े आयोजन शहर में वर्षभर होंगे। इसमें अनेक कार्याशालाएं, सेमिनार, नाट्य स्पर्धा शामिल हैै। इसके अलावा एक काॅफी टेबल बुक का विमोचन भी होगा।
देवी अहिल्या ने देशभर में घाट, धर्मशाला, मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया है। उन स्थानों पर भी आयोजन कराए जाएंगे। उधर देवी अहिल्या जन्मोत्सव समिति द्वारा 28 मई को शाम को जाल सभागृह में देवी अहिल्या नगर गौरव सम्मान उद्योगपति विनोद अग्रवाल को दिया जाएगा।
समिति सरंक्षक उषा ठाकुर ने बताया कि 29 मई को वीआईपी परस्पर नगर में गणेश मतकर द्वारा लिखित महानाट्य की प्रस्तुति इंदौर के कलाकारों द्वारा दी जाएगी। 31 मई को अहिल्या प्रतिमा पर शाम आठ बजे ढोलक दल अपनी प्रस्तुती देंगे। समिति वर्ष भर खेलकूद स्पर्धा, भक्ति संगीत, वेेषभूषा स्पर्धा का आयोजन करती हैै। उनके प्रतिभागियों व विजेता कलाकारों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।