फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर से जबलपुर,रीवा तक चल सकती है वंदे भारत ट्रेन, सतना सांसद बोले, रेल मंत्री ने जताई उम्मीद

Wed, 12 Apr 2023 07:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर से जबलपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होना है। इंदौर और जबलपुर दोनों ओर पिटलाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन से लेकर स्टाफ तक की ट्रेनिंग हो चुकी है इंदौर से जबलपुर तक चलने वाली ट्रेन का स्टॉपेज प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी होगा।

विज्ञापन
इंदौर से रीवा और सतना तक चल सकती है वंदे भारत ट्रेन - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल से दिल्ली के बाद वंदे भारत ट्रेन के संचालन के बाद अब इंदौर से वंदे भारत ट्रेन के चलने की कवायद हो रही है। इंदौर से रीवा तक ट्रेन चलाने की मांग भी जोर पकड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को रीवा आ रहे हैं। उसके बाद वे मई में जबलपुर आएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे है कि इंदौर से वंदे भारत ट्रेन का संचालन दोनो शहरों के लिए शुरू हो सकता है।

इंदौर से जबलपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होना है। इंदौर और जबलपुर दोनों ओर पिटलाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन से लेकर स्टाफ तक की ट्रेनिंग हो चुकी है इंदौर से जबलपुर तक चलने वाली ट्रेन का स्टॉपेज प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी होगा। इसके अलावा रीवा के जनप्रतिनिधि रीवा से इंदौर तक ट्रेन चलाने की मांग कर रहे हैं।

सतना सांसद गणेश सिंह ने कहा कि वंदेभारत ट्रेन रीवा सतना से इंदौर चलाए जाने की मांग लगातार आ रही है। रेलमंत्री से भी इस बारे में चर्चा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि तीन दिन रीवा सतना से तथा तीन दिन जबलपुर से इंदौर के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने का विचार चल रहा है। यह जून महीने के बाद ही संभव हो पाएगा क्योंकि वंदेभारत ट्रेन का निर्माण देश में ही किया जा रहा है। जून माह तक ही रैक उपलब्ध होने की उम्मीद है। सिंह ने कहा कि इस ट्रेन के संचालन के क्षेत्र की जनता को काफी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें