फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Express: इंदौर से जयपुर और जबलपुर के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन, छह घंटे में पहुंचेंगे

Thu, 30 Mar 2023 11:47 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर-रतलाम मंडल ने भेजा प्रस्ताव, अनुमति का इंतजार, ट्रेन के मेंटनेंस के लिए भी मंडल ने ही जिम्मेदारी ली
विज्ञापन
vande bharat express - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे तेज गति से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express train) के सफर की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब मध्यप्रदेश में भी इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इंदौर से जयपुर और जबलपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन चलने का प्रस्ताव भेजा गया है। अगले महीने तक देश की सबसे तेज गति से चलने वाली यह ट्रेन इन शहरों के बीच ट्रैक पर दौड़ती नजर आ सकती है। रतलाम मंडल द्वारा भेजे गए इस प्रस्ताव में बताया गया है कि मंडल की तैयारियां पूरी हैं, जैसे ही अनुमति मिलेगी योजना को मूर्त रूप दे दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इंदौर रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि रतलाम मंडल के द्वारा यह प्रस्ताव भेज दिया गया है। इससे कई शहरों के लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि हमने हमारी तरफ से तैयारियों की पूरी जानकारी देते हुए प्रस्ताव भेजा है अब केंद्र से कब स्वीकृति मिलती है आगे की पूरी प्रक्रिया उसी पर निर्भर करेगी। हमने इंदौर से दोनों शहरों के लिए प्रस्ताव भेजा है क्योंकि तीनों ही शहरों के बीच आवाजाही बहुत है। इससे बहुत कम समय में लोग यात्रा कर पाएंगे और परिवहन बेहतर होगा। मीना ने बताया कि ट्रेन के मेंटनेंस के लिए भी इंदौर रतलाम मंडल ने ही जिम्मेदारी ली है। 

जबलपुर में भी तैयारियां तेज
ट्रेन चलने की खबरों के बीच जबलपुर रेल मंडल ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताया जा रहा है कि ट्रेन के कोच पहले जबलपुर ही पहुंचेंगे। ट्रेन के रखरखाव और मेंटेनेंस के लिए जबलपुर स्टेशन के कोचिंग यार्ड में भी काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल होते हुए चलेगी जबलपुर वाली ट्रेन
जबलपुर से सुबह पांच बजे चलकर इटारसी, भोपाल, उज्जैन होते हुए एक बजे तक इंदौर पहुंचेगी
वापसी में ट्रेन दोपहर तीन बजे इंदौर से रवाना होकर इसी रास्ते से रात दस बजे तक जबलपुर वापस पहुंचेगी

खास बातें
160 प्रति घंटा स्पीड है ट्रेन की
130 प्रति घंटा की स्पीड से मप्र के रूट पर चलेगी
600 किमी है इंदौर से जयपुर की दूरी
इंदौर से जयपुर छह घंटे में पहुंचाएगी (इसमें स्टेशनों पर रुकने का समय भी रहेगा)
550 किमी है इंदौर से जबलपुर की दूरी 
इंदौर से जबलपुर पांच घंटे में पहुंचाएगी (इसमें स्टेशनों पर रुकने का समय भी रहेगा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें