फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के मेयर की आपत्ति के बाद दो अस्पताल अमर नाथ श्राइन बोर्ड की सूची में शामिल

Mon, 17 Apr 2023 01:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रदेश में सबसे ज्यादा  यात्री इंदौर से ही अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन कराते है। मेयर की चिट्ठी के बाद इंदौर के दो अस्पताल जुड़ गए। पहले सूची में इंदौर का नाम नहं था। इसे लेकर मेयर ने आपत्ति दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
अमर नाथ श्राइन बोर्ड की सूची में इंदौर भी जुड़ा। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रियों के मेडिकल चेकअप और सर्टिफिकेट के लिए इंदौर के दो अस्पतालों को अधिकृत किया है। पहले इंदौर का एक भी अस्पताल बोर्ड की सूची में नहीं था। इसे लेकर इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कड़ी आपत्ति ली थी और अमरनाथ श्राइन बोर्ड को पत्र लिखा था। इसका असर यह हुआ कि इंदौर के दो अस्पताल सूची में जोड़ लिए गए।

विज्ञापन


हर साल अमरनाथ यात्रा के लिए जो यात्री जाना चाहते हैं, पहले उन्हें अपना मेडिकल चेकअप करना पड़ता है। इस सर्टिफिकेट के बाद ही यात्रा के लिए पंजीयन होता है। बोर्ड की सूची में धार, बड़वाह, सांवेर तक के अस्पताल थे, लेकिन इंदौर के किसी अस्पताल को शामिल नहीं किया गया था, जबकि प्रदेश में सबसे ज्यादा यात्री इंदौर से ही अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन कराते हैं। मेयर की चिट्ठी के बाद इंदौर के दो अस्पताल जुड़ गए। इंदौर के जिला अस्पताल और पीसी सेठी अस्पताल में मेडिकल चेकअप की व्यवस्था रहेगी। पांच डॉक्टरों के नाम भी सूची में रखे गए हैं।

इंदौर के अस्पताल का नाम नहीं होना आश्चर्यजनक था
मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि अमरनाथ श्राइन बोर्ड की सूची में इंदौर का नाम नहीं होना मेरे लिए आश्चर्यजनक था, जबकि इंदौर से हजारों यात्री हर साल अमरनाथ यात्रा में सम्मिलित होकर बाबा अमरनाथ के दर्शन करने जाते हैं। मैंने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए बोर्ड को चिट्ठी लिखकर कहा था कि सूची में इंदौर का नाम नहीं होने से इंदौर से जाने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद बोर्ड ने भी अपनी भूल मानी और संशोधित सूची जारी की, जिसमें इंदौर के अस्पतालों का नाम जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें