फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: थायरॉइड के मरीज ध्यान दें! एबॉट की दवा में 25 Mcg के पैक में निकल रही 88 Mcg की टैबलेट

Wed, 26 Apr 2023 12:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

थायरॉइड को नियंत्रित करने के लिए एबाॅट इंडिया लिमिटेड की थायरोनाॅर्म टैबलेट (थायरोक्सिन सोडियम) आती है। एक बैच में गलती से 25 Mcg की जगह 88 Mcg की टैबलेट आ गई। अब कंपनी पूरे बैच को वापस बुला रही है।

विज्ञापन
थायरोनॉर्म टैबलेट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थायरॉइड के मरीज ध्यान दें। यह खबर खास तौर पर आपके लिए है। मुंबई की एबॉट कंपनी ने थायरॉइड के लिए बनी टैबलेट का एक बैच वापस मंगवाया है। दरअसल, 25 Mcg पॉवर वाली टैबलेट्स के पैक्स में 88 Mcg की दवा पैक हो गई है। कंपनी को गलती का पता चला तब तक यह बैच मध्यप्रदेश और तेलंगाना के कुछ शहरों में पहुंच चुका था। कंपनी ने ग्राहकों से आग्रह किया है कि वे केमिस्ट को यह दवा वापस करें। 

विज्ञापन


थायरॉइड को नियंत्रित करने के लिए एबाॅट इंडिया लिमिटेड कंपनी थायरोनाॅर्म टैबलेट (थायरोक्सिन सोडियम) बनाती है। इस टैबलेट के एक बैच पर गलती से 25 Mcg के पैकेट्स में 88 Mcg की टैबलेट्स आ गई। इस बैच का नंबर AEJ0713 है। इसे मार्च 2023 में ही बनाया गया है। और एक्सायरी डेट फरवरी 2025 की है। इस बैच की बिलिंग मध्यप्रदेश और तेलंगाना में की गई है। कंपनी ने सार्वजनिक सूचना जारी कर मरीजों से कहा है कि यदि इस बैच की गोली खरीदी गई है तो उसे वापस कर दें। कंपनी ने केमिस्टों को भी इस संबंध में सूचना जारी की है।

ज्यादा पॉवर की दवा जानलेवा नहीं
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष डाॅ. संजय लोंढे का कहना है कि थायरॉइड की दवा यदि ज्यादा पॉवर की ले ली है तो वह जानलेवा नहीं है। घबराने की जरूरत नहीं है। मरीजों को विकल्प के तौर पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। उनसे सलाह लेकर ही दवाएं लेनी चाहिए। कंपनियों को इस तरह की गलतियों से बचना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें