फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Indore Girls Fight: इंदौर में आधी रात को लड़कियों का उत्पात, चार ने एक को पीटा, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 07 Nov 2022 11:19 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में नाइट लाइफ के साइड इफेक्ट्स भी सामने आने लगे हैं। लड़के ही नहीं अब लड़कियां भी देर रात सड़कों पर लड़ती नजर आ रही हैं। 
इंदौर में लड़कियों की स्ट्रीट फाइट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एलआईजी तिराहे पर आधी रात को लड़कियों ने जमकर उत्पात मचाया। चार लड़कियों ने एक लड़की को बेरहमी से पीटा। उसका मोबाइल भी सड़क पर पटक-पटकर तोड़ दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिलने की बात कही है। 



दो महीने पहले जिला प्रशासन ने इंदौर के बीआरटीएस कॉरिडोर के बाजारों को 24 घंटे खुला रखने की छूट दी थी। इसके साइड इफेक्ट्स नजर आने लगे हैं। रात को पुलिस की गश्त कम होती है। दो दिन पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें एलआईजी तिराहे पर तीन लड़कियां एक लड़की को पीटती नजर आ रही है। लड़कियों के बीच विवाद का वहां मौजूद तमाशबीनों ने वीडियो बनाया।  



फिलहाल इस मामले में अभी तक पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है। वीडियो में दिख रहा है कि तीन लड़कियां एक लड़की को बेरहमी से लात-घूंसों से पीट रही है। सड़क पर पड़ी बेसुध लड़की उनका विरोध करने की स्थिति में नजर नहीं आ रही थी। एक लड़की ने पीड़ित लड़की का मोबाइल भी तोड़ दिया।  


एलआईजी में रहने वाले अक्षांश मेहरा क्षेत्र बताते है कि बीआरटीएस के मार्केट 24 घंटे खुले रहने से अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस बंदोबस्त यहां नही है। यह चौराहा बीआरटीएस के व्यस्त चौराहों में से एक है। जब यहां ऐसी घटना हो सकती है तो फिर अन्य जगह किसी दिन गंभीर वारदात हो सकती है। नशे में धुत युवा 24 घंटे खुले रहने वाले रेस्टोरेंट में आते हैं और आपस में विवाद करते है। दिन में इसी चौराहे पर पुलिसकर्मी वाहनों के चालान काटते नजर आते हैं, लेकिन रात को नशे में उत्पात करने वाले लड़के-लड़कियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाता।

विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें