फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक के घर पर 14 लाख की चोरी करने भोपाल से आए थे चोर

Tue, 21 Mar 2023 08:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आरोपियों ने चोरी की वारदात प्रदेश के विभिन्न शहरों व प्रदेश के बाहर भी की है। वे चोरी करने के लिए वाॅकी टाॅकी का इस्तेमाल करते थे। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न शहरों में करीब 70 से अधिक अपराध दर्ज है।
विज्ञापन
चोरी करते समय वाॅकी टाॅकी का करते थे इस्तेमाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक के घर में घूस कर 14 लाख रुपये के जेवर अौर नकदी चुराने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोर अालीशन जिंदगी जीने के शौकिन है। इसी चक्कर में वे भोपाल से चोरी करने इंदौर आए थे और स्कीम-114 में रहने वाले संयुक्त संचालक राजीव निगम के घर पर हाथ साफ करने पहुंचे थे। इस मामले में लसूडि़या थाने में केस दर्ज हुआ था।

पुलिस ने चोरों का सुराग लगाने के लिए घटनास्थल का आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इससे जानकारी मिली थी कि सिल्वर रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार में सवार कुछ अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस टीम द्वारा कार को कैमरे आदि के द्वारा ट्रेक किया गया तो उक्त कार सीहोर शहर की तरफ जाती हुई नजर अाई। पुलिस को जानकारी मिली की भोपाल के चुना भट्टी में इस तरह की गाड़ी किसी फार्म हाउस में खड़ी रहती है और कभी-कभी बाहर निकलती है। एक टीम इसकी पड़ताल के लिए लगाई गई। इसके बाद अनूप सिंह निवासी अरेरा कॉलोनी भोपाल, अभिषेक सिंह निवासी अरेरा कॉलोनी, अमित सिंह निवासी कोलार रोड खजूरी भोपाल को गिरफ्तार किया गया।

चोरी के लिए करते थे वाॅकी टाॅकी का इस्तेमाल

एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की वारदात प्रदेश के विभिन्न शहरों व प्रदेश के बाहर भी की है। वे चोरी करने के लिए वाॅकी टाॅकी का इस्तेमाल करते थे। अारोपियों के खिलाफ विभिन्न शहरों में करीब 70 से अधिक अपराध दर्ज है। आरोपियों के पास से 6 लाख रुपए कीमत का 100 ग्राम सोना, चांदी के आभूषण, दस कीमती हाथ घड़ियां , आभूषण गलाने के उपकरण , वॉकी टॉकी आदि जप्त की है।आरोपियों का काफी लग्जरी फार्म हाउस भोपाल में है, जो चोरी के पैसे से बनाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें