फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:पूर्व कलेक्टर रेणू पंत के बंगले में चोरी, जेवर व नकदी चुराए

Sun, 16 Jul 2023 12:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शनिवार रात उनके घर में खिड़की का सरिया तोड़कर बदमाश घुसे। उन्होंने कमरे से जेवर और रुपये चुराए। आवाज सुनकर परिवार के लोगों की नींद खुल गई। इसके बाद चोर भाग गए और ज्यादा सामान नहीं ले जा पाए। 
विज्ञापन
पंत के संपत फार्म के बंगले पर चोरी। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर मेें  आम आदमी तो ठीक, पूर्व कलेेक्टरों के घर भी सुरक्षित नहीं है। बुरहानपुर की पूर्व कलेक्टर और लोकसेवा आयोग की पूर्व सचिव रही रेणू पंत के बंगले को चोरों ने निशाना बनाया है। घर से नकदी और जेवर चोरी हुए है। बदमाश खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे।

रेणू पंत के पति ललित मोहन पंत भी प्रसिद्ध चिकित्सक है। दो साल पहले ही पंत दंपत्ति ने बिचौली स्थित संपत फार्म में बंगला बनाया था। सेवानिवृत होने के बाद परिवार वहां रहने चले गए थेे।रेणु इंदौर में एडीएम और एनवीडी सचिव रह चुकी है।

शनिवार रात उनके घर में खिड़की का सरिया तोड़कर बदमाश घुसे। उन्होंने कमरे से जेवर और रुपये चुराए। आवाज सुनकर परिवार के लोगों की नींद खुल गई। इसके बाद चोर भाग गए और ज्यादा सामान नहीं ले जा पाए। पुलिस को चड्डी बनियान गिरोह का चोरी में हाथ होने की आशंका है। एफएसएल टीम ने दरवाजे-खिड़की से बदमाशों के फिंगर प्रिंट लिए है। आसपास लगे कैमरों के फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है।

बायपास की टाउनशिपों में लगातार चोरी

बायपास की टाउनशिपों मेें लगातार चोरी हो रही है। देवास के आसपास का कंजर गिरोह टाउनशिपों मेें चोरी और लूट को अंजाम देता हैै। तीन माह पहले अेामेक्स सिटी मेें लगातार चोरी की वारदातें हुई थी। पिछले महीने लसुडिया पुलिस ने मांगलिया के एक गिरोह को पकड़ा था, जो बायपास की टाउनशिपों में चोरी करने जाते थे। इसके लिए वे इनोवा कार का उपयोग किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें