छत गिरने के बाद मकान को भी तोड़ दिया गया।
- फोटो : amar ujala digital
सिंधी काॅलोनी क्षेत्र मेें एक किराने के दुकान का छत के नीचे दो लोग भारी भारी भरकम मलबे के कारण एक व्यकि्त की जान चली गई,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया हैै।
घटना गुरुवार दोपहर को हुई। यहां स्थित किराने की दुकान पुराने भवन मेें संचालित हो रही थी। दोपहर में अचानक छत का एक हिस्सा गिर पड़ा। उस वक्त दुकान में 65 वर्षीय किशनलाल केे अलावा एक अन्य व्यकि्त मौजूद था। छत के मलबे के नीचे दोनो दब गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए और मलबे को हटाकर दोनो घायलों को निकाला।
किशनलाल के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरे घायल को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। उसे कंधे और सिर में चोट आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर नगर निगम का अमला पहुंचा और मलबे को हटाया। आसपास के लोगों ने बताया कि भवन 50 साल पुराना है और भवन मालिक मरम्मत भी नहीं कराता है। इस बिल्डिंग में और भी दुकानें है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की दी है।
बेटे को बचाने गई मां की करंट लगने से मौत
विजय नगर क्षेेत्र मेें 70 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। कमलेश नामक युवक घर में बिजली की राॅड से बाल्टी में पानी गर्म कर रहा था।इस दौरान वह बिजली के तार में चिपक गया और करंट लगने के बाद चिल्लाने लगा। यह देख उसकी मां सुंदर बाई बेटे को बचाने पहुुंची और हाथ से तार को अलग करने की कोशिश की। महिला को भी करंट लग गई। इस वजह से उसकी मौत हो गई।