फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालबाग की तिजौरी: 100 किलो की तिजोरी खुलेगी दावेदारों की मौजूदगी में, चाबी किसी के पास नहीं

Thu, 19 Nov 2026 11:57 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

लालबाग परिसर में मिली तिजोरी का रहस्य अब तक नहीं सुलझ पाया है। तिजोरी पर एक ओर महिला ने अपना मालिकाना हक जताया है, वहीं खासगी ट्रस्ट ने भी इस पर दावा पेश किया है। हालांकि, किसी भी दावेदार के पास फिलहाल तिजोरी की चाबी  नहीं हैं।
विज्ञापन
परिसर में मिली पुरानी तिजौरी - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के लालबाग परिसर में मिली तिजोरी का रहस्य अभी भी बरकरार है। 100 किलो वजनी इस तिजोरी की चाबी मालिकाना हक जताने वाली महिला के पास भी नहीं है। उधर, खासगी ट्रस्ट ने भी तिजोरी पर दावा जताते हुए पुरातत्व विभाग को एक पत्र सौंपा है। इसमें मांग की गई है कि तिजोरी ट्रस्ट के पदाधिकारियों की मौजूदगी में खोली जाए, ताकि उसमें राजपरिवार से जुड़ी सामग्री या दस्तावेजों की जानकारी मिल सके।

विज्ञापन

 

अफसर तिजोरी की नई चाबी बनवाएंगे और नियमों का पालन करते हुए दावेदारों की मौजूदगी में इसे खोला जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। फिलहाल अफसर विशेषज्ञों से तिजोरी की सफाई करवाएंगे। लंबे समय तक खुले में पड़े रहने के कारण तिजोरी के ज्यादातर हिस्सों पर जंग लग गई है और मिट्टी भी जम गई है। विशेषज्ञों की मदद से तिजोरी की केमिकल से सफाई कराई जाएगी, ताकि उस पर बने चिह्नों और अन्य निशानियों के आधार पर उसके मालिकाना हक से जुड़ी जानकारी जुटाई जा सके।

 

तिजोरी का हैंडल भी टूटा हुआ है और उसमें चाबी लगाने का छेद भी नहीं है। लालबाग परिसर में रहने वाली महिला वंदना सोनी ने तिजोरी पर अपना हक जताया है, लेकिन अभी तक उन्होंने इस संबंध में अफसरों के सामने कोई सबूत पेश नहीं किया है।

विज्ञापन

 

महिला का कहना है कि तिजोरी 50 साल से भी ज्यादा पुरानी है। पहले यह गुना स्थित उनके पैतृक निवास पर रखी हुई थी। बाद में जब परिवार इंदौर आया तो तिजोरी को भी अपने साथ ले आया। हालांकि, महिला ने अभी तक पुरातत्व विभाग के अफसरों के सामने लिखित रूप से तिजोरी पर अपना दावा प्रस्तुत नहीं किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें