फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: होटल के सोलर पैनल अनुमति के बदले मांगी 80 हजार रुपये की रिश्वत, लोकायुक्त ने 40 हजार लेते JE को पकड़ा

Sat, 18 Jul 2026 05:38 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में लोकायुक्त ने विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर नमेश कुमार भौंडेकर को 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सोलर पैनल लगाने की फाइल आगे बढ़ाने के लिए 80 हजार की मांग की गई थी।
विज्ञापन
लोकायुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने विद्युत विभाग के एक कनिष्ठ यंत्री (जूनियर इंजीनियर) को ₹40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर आरोप है कि उसने सोलर पैनल लगाने की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 80 हजार की रिश्वत मांगी थी। मामले में पहली किश्त के रूप में 40 हजार रुपए लेते समय लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की।

लोकायुक्त निरीक्षक सचिन पटेरिया के अनुसार, कुलकर्णी का भट्टा निवासी होटल कारोबारी शिव प्रकाश बसवाल ने लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय से शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि मारुति नगर के पास स्थित जीआर-7 होटल की इमारत पर सोलर पैनल लगाने के लिए फाइल तैयार की गई थी। इस फाइल को आगे बढ़ाने और प्रक्रिया पूरी करने के लिए सुखलिया जोन के विद्युत विभाग में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री नमेश कुमार भौंडेकर ने 80 हजार की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार, फरियादी से 40 हजार की पहली किश्त लेते समय अधिकारी को उसके कार्यालय में ही पकड़ लिया गया। फिलहाल लोकायुक्त टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


पढे़ं: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच ओंकारेश्वर-ममलेश्वर मंदिरों में दान का नया रिकॉर्ड, मिले 27.58 लाख रुपये

अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही संबंधित दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि आगे चलकर अधिकारी की संपत्ति की भी जांच की जा सकती है। बताया जा रहा है कि नमेश कुमार भौंडेकर पिछले करीब तीन साल से सुखलिया जोन में पदस्थ हैं। इससे पहले वे खजराना जोन में कार्यरत थे। लोकायुक्त टीम अधिकारी से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रही है और आने वाले दिनों में मामले में और कार्रवाई होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें