इंदौर में पहली बार बुजुर्गों के लिए टेटे स्पर्धा आयोजित की जा रही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
कहते हैं कि उम्र चाहे जो भी हो, जब मन युवा हो और शरीर में जोश भरपूर हो, तो हर दिन एक नया उत्सव बन सकता है। इसी विश्वास को साकार करते हुए इंदौर शहर में पहली बार वरिष्ठ नागरिकों के लिए टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। 14 जुलाई से शुरू हुए इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में 34 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 26 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। टेबल टेनिस की यह टक्कर 16 जुलाई तक चलेगी।
ये भी पढ़ें-
इंदौर का प्राचीन शिव मंदिर : ऊंचे टीले पर बसाए गए इन्द्रेश्वर महादेव मंदिर, अल्प वर्षा पर होता था इनका अभिषेक
इस तीन दिवसीय आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धा नहीं है, बल्कि बुज़ुर्गों के जीवन में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और उनके चेहरे पर खुशियों की चमक लौटाना भी है। आनंदम स्पोर्ट्स विंग द्वारा आयोजित इस आयोजन में कुल 34 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 26 पुरुष व 8 महिलाएं हैं।
ये भी पढ़ें-
सावन में कावड़ यात्राओं से जाम ट्रक रूट, 130 किमी घूमकर जाएंगे वाहन
आयोजन के पहले दिन कई रोचक मुकाबले भी देखने को मिले। आयोजन में न सिर्फ प्रतिस्पर्धा की भावना, बल्कि बुज़ुर्गों के भीतर छिपे उत्साह और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम भी देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता का समापन 16 जुलाई को होगा, जबकि विजेता प्रतिभागियों को 19 जुलाई को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार, यह आयोजन न केवल एक खेल प्रतियोगिता है, बल्कि एक ऐसा मंच भी है, जहां बुजुर्गों को फिर से जीने का नया हौसला मिला है।