फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicid Case:हैदराबाद के वैज्ञानिक की संदिग्ध मौत, होटल में रुके थे

Sun, 13 Nov 2022 07:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शहर केे एक होटल में एक वैज्ञानिक का शव मिला है। वैज्ञानिक का नाम ब्रजगोपाल राव शर्मा है। वे शहर की एक निजी लैब में दवाइयों से जुडी रिसर्च की टीम में शामिल थे। पुलिस स्थानीय परिचितों से भी पूछताछ कर रही है और शर्मा के परिजनों को भी सूचना दी है।

विज्ञापन
मृतक बृजगोपाल राव - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की एक निजी लैब में काम करने के लिए आए हैदराबाद के एक वैज्ञानिक की मौत हो गई। वे सात दिन पहले ही इंदौर आए थे और एक होटल में रुके थे। सुबह होटल के कमरे में उनका शव पड़ा मिला तो होटल प्रबंधन ने विजय नगर पुलिस को इसकी जानकारी दी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह पता चल सकेगी।

विजय नगर पुलिस के अनुसार वैज्ञानिक का नाम ब्रजगोपाल राव शर्मा है। वे शहर की एक निजी लैब में दवाइयों से जुडी रिसर्च की टीम में शामिल थे। पुलिस स्थानीय परिचितों से भी पूछताछ कर रही है और शर्मा के परिजनों को भी सूचना दी है। वे शहर की अशोक होटल में रुके थे। शर्मा की उम्र भी 42 वर्ष थी, हालांकि पुलिस को शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले है।

बेटी के साथ हौज में कूदी महिला

विजय नगर क्षेत्र में बेटी को पेट पर बांध कर हौज में डूबने की घटना हुई। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि रीना की पांच साल पहले इंद्रजीत से शादी हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग बेटी होने पर ताना मारते थे। दूसरी बेटी होने पर रीना को मानसिक प्रताड़ना दी जाने लगी। इंद्रजीत दूसरी शादी करने की धमकी भी देता था। दूसरी बेटी मानसिक रुप से कमजोर थी। सुबह वह बेटी रिया को लेकर घर से निकली और कालोनी के गार्डन में बनी हौज में छंलाग लगा दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। महिला के कमरे से फिलहाल पुलिस को सुसाइट नोट नहीं मिला है। पुलिस परिवार के आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें