फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: आवारा कुत्तों के प्राइवेट पार्ट पर पेट्रोल छिड़क करते थे प्रताड़ित, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 28 Sep 2022 01:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में आवारा कुत्तों के गुप्तांग पर पेट्रोल छिड़कर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आवारा कुत्तों के निजी अंगों पर कथित तौर पर पेट्रोल छिड़कने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संयोगितागंज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की इस क्रूरता के कारण कुत्ते दर्द से कराह उठे। उन्होंने कहा कि जौरा कंपाउंड क्षेत्र में स्थित एक डेयरी के दो कर्मचारी कथित तौर पर लंबे समय से आवारा कुत्तों के गुप्तांग पर पेट्रोल छिड़क कर उन्हें परेशान कर रहे थे, फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


पीपुल फॉर एनिमल्स संगठन की इंदौर इकाई के अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने मंगलवार रात संयोगितागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर दो व्यक्तियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रियांशु जैन ने कहा कि जिन लोगों ने आरोपियों को देखा उन्होंने बताया कि कुत्तों की दुर्दशा देखकर आरोपियों को खुशी हुई होगी। वे अपने आनंद के लिए कुत्तों को गंभीर दर्द दे रहे थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें