फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: ट्रकों की चोरी, हाईवे से चुराते और दूसरे राज्यों में कटवाकर बेच देते

Fri, 07 Apr 2023 08:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर पुलिस को मिली सफलता, जांच के लिए महाराष्ट्र भी भेजी टीम, ए.बी. रोड बायपास से ट्रक चुराने के बाद पकड़ाए आरोपी
 
विज्ञापन
लुटेरे और पुलिस - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर पुलिस को ट्रक चुराने वाले गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है। यह चोर ट्रक चुराने के बाद उन्हें कटवाकर दूसरे राज्यों में बेच देते थे। बायपास से चुराए एक ट्रक की घटना के बाद यह पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। तेजाजीनगर थाना प्रभारी आर.डी. कानवा ने बताया कि रविवार रात में ए.बी. रोड बायपास से ट्रक चुराया गया था। 
विज्ञापन


फरियादी राजकुमार पिता शंकरलाल पांचाल ने पुलिस में रिपोर्ट करवाई थी कि मैं अपने ट्रक क्रमांक MH18BG7403 में कास्था कंपनी पीथमपुर से पानी की टंकियां लोड कर गाडरवाडा होशंगाबाद गया था। वहां से माल खाली कर मैं वापस अपने घर के लिए निकला। पिपरिया होते हुए होशंगाबाद पहुंचा तो वहां पर दो लोगों ने मुझसे लिफ्ट मांगी उन्होंने कहा कि हमें इंदौर तक जाना है तो मैंने उन्हें मेरी आयशर में अपनी सीट पर बगल से बैठा लिया। रात करीब 03.00 बजे इंदौर बायपास रोड पर पत्थर मुण्डला ब्रिज के पास पहुंचे तो दोनों ने मुझसे कहा कि यहां गाड़ी रोक दो यहीं हमारा घर है। मैंने गाड़ी रोकी तो उन्होंने चाकू निकाला और मेरी आईसर की चाबी छीनकर मुझे बांध दिया। मेरा मोबाइल और पर्स भी छीन लिया। रास्ते में दोनों भुसावल बायपास पर किसी भाईजान से मेरी आइसर गाड़ी बेचने को लेकर फोन पर बात कर रहे थे। मैंने शौच जाने का बहाना बनाया तो दोनों बदमाशों ने मुझे ट्रक से नीचे उतारा और मैं मौका पाकर जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद लोगों से लिफ्ट मांगते हुए मैं जैसे तैसे अपने घर पहुंचा। इसके बाद रिपोर्ट लिखवाई।

रिपोर्ट के बाद पुलिस टीम द्वारा शहर के सभी ट्रांसपोर्ट एरिया, वाहन रिपेरिंग आदि गैराज में संपर्क कर मुखबिर लगाए गए कि कोई भी गाड़ी बिकने, कटने आए तो सूचित करें। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुरानी गाड़ी बिना कागज व बिना आरटीओ अनुमति के लाया था तथा अपना मोबाइल नंबर देकर गया है। नंबर ट्रैक किया तो प्रेमसिंह उर्फ दरबार पिता मानसिंह डाबी उम्र 47 निवासी अशोक नगर एरोड्रम इंदौर को पकड़ा। उसने बताया कि अपने साथी भय्यू उर्फ राजेश खरे निवासी इंगोरिया जिला उज्जैन के साथ मिलकर दोनों ने वह ट्रक नायता मुंडला ब्रिज के पास से लूटकर जलगांव में शादाब नाम के व्यक्ति को 90 हजार रुपए में बेच दिया है। आरोपी प्रेमसिंह के निशादेही पर आरोपी भय्यू को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से चाकू, रस्सी जप्त कर ली गई है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र भेजी पुलिस टीम
पुलिस ने एक टीम महाराष्ट्र भेजी है। टीम ट्रक खरीदने वाले शादाब को पकड़ा जाएगा। इसके लिए महाराष्ट्र पुलिस की टीम को भी साथ लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तेजाजीनगर निरीक्षक आर.डी. कानवा, उनि विकाश शर्मा, उनि श्यामलाल तवंर, प्रआर विजेन्द्रसिंह चौहान, प्रआर नितीन बिल्लौरिया, प्रआर प्रदीप पटेल, आर. सौरभ शर्मा, आर. नारायण, आर. नितीश की सराहनीय भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें