फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के मंदिर में प्रतिमा तोड़ी,नाराज भक्तों ने किया चक्काजाम

Fri, 19 May 2023 09:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शुक्रवार सुबह मंदिर संभालने वाले रघुनाथ महाराज को सबसे पहले मंदिर में मूर्तियां तोड़े जाने का पता चला। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मूर्ति तोड़े जाने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
शनि प्रतिमा खंडित की। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सुपर काॅरिडोर क्षेत्र मेें एक हनुमान मंदिर में भगवान की प्रतिमा तोड़े जाने से भक्तों और साधु संतों में रोष व्याप्त हो गया। साधु धरने पर बैठे और भक्तों ने चक्काजाम कर दिया। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। मूर्तियां किसने खंडित की। यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। क्षेत्र के पंचमुखी हनुमान मंदिर में किसी ने शनि महाराज बगलामुखी माता और संत शिरोमणी सेन महाराज की मूर्तियां तोड़ दी।

भक्त सुबह मंदिर पहुंचे तो मूर्तियां टूटी देख भड़क गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने तक संत धरने पर बैठ गए। इस बीच हिन्दू जागरण मंच और सेन समाज के लोग भी मौके पर आ गए और वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। माहौल गरमाता देख आसपास के थानों का बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस अफसर नाराज भक्तों को समझाकर अांदोलन समाप्त करने के प्रयास में जुटे रहे। बाद में मौके पर अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर मौके पर पहुंचे और चक्काजाम समाप्त करवाया।

शुक्रवार सुबह मंदिर संभालने वाले रघुनाथ महाराज को सबसे पहले मंदिर में मूर्तियां तोड़े जाने का पता चला। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मूर्ति तोड़े जाने का केस दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि मंदिर 40 साल पुराना है। पहले मंदिर की गौशाला भी बनी थी। जिसे सोसायटी के कुछ लोगों ने जमीन सोसायटी की होने का हवाला देकर तोड़ दिया। इसके बाद अब मंदिर की मूर्तियां खंडित होने का मामला सामने  आया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें