फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक वेटनरी डॉक्टर समेत तीन की मौत, इंदौर बायपास पर हादसा

Fri, 30 Sep 2022 09:29 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर बायपास के पास गुरुवार देर रात एक बाइक खड़े ट्रक से जा टकराई, हादसे में एक वेटनरी डॉक्टर समेत वेटनरी कॉलेज के दो कर्मचारियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर बायपास पर गुरुवार देर रात सड़क हादसे में तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक वेटरनरी डॉक्टर है, जबकि दो अन्य वेटरनरी कॉलेज के कर्मचारी हैं। जानकारी के अनुसार तीनों युवक रात को बाइक से देवास जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ओमेक्स टाउनशिप  के सामने ब्रिज के पास महू की तरफ से बाइक से आ रहे तीन बाइक सवार ब्रिज के समीप खड़े ट्रक में घुस गए। ट्रक अंधेरे में खड़ा था और बाइक की रफ्तार भी तेज थी। टक्कर लगने के बाद तीनों युवक लहुलुहान अवस्था में सड़क पर गिर गए। बायपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और  तीनों को गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल भिजवाया लेकिन डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रितेश पिता जगमोहन यादव निवासी पिपरिया मल्हार, रोहित यादव निवासी पिपरिया मल्हार और राजा पिता राजेश यादव निवासी देवास के रूप में हुई है। रितेश वेटरनरी अस्पताल में डॉक्टर था। राजा और रोहित वेटरनरी कॉलेज में काम करते थे। देर रात परिजन भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि तीनों घर पर बताए बगैर ही निकले थे। बाइक सवार तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। हाथ-पैर के अलावा तीनों को सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। यदि हेलमेट पहना होता तो युवकों की जान बच सकती थी। प्रत्यक्षर्शियों के अनुसार बाइक की गति भी काफी तेज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें