फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pandit Pradeep Mishra : शिवमहापुराण कथा में उमड़ेगी भक्तों की भीड़, सीहोर में बदले ट्रैफिक रूट

Tue, 18 Feb 2025 06:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Pandit Pradeep Mishra: कुबेरेश्वर धाम सीहोर में 25 फरवरी से 3 मार्च तक होने वाली शिवमहापुराण कथा में लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
पंडित प्रदीप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से 3 मार्च तक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। दो साल पहले आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान भारी भीड़ के कारण सड़क पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसे ध्यान में रखते हुए इस बार कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से कुबेरेश्वर धाम क्षेत्र के मार्गों में विशेष परिवर्तन किए गए हैं। बुधवार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि आएगी जिससे यहां पर और भी अधिक भीड़ आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


मप्र के साथ अन्य राज्यों से भी आएंगे श्रद्धालु
शिवमहापुराण कथा के दौरान मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या में उपस्थिति को देखते हुए प्रशासन ने भोपाल और इंदौर के बीच यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए 24 फरवरी सुबह 6 बजे से मार्गों में परिवर्तन किया है।  

इस तरह से बदलेंगे ट्रैफिक के रूट
भोपाल से इंदौर जाने वाले भारी वाहनों को श्यामपुर, ब्यावरा होते हुए इंदौर (तूमडा दोराहा जोड़ के माध्यम से) भेजा जाएगा। इसी प्रकार, इंदौर से भोपाल आने वाले भारी वाहनों को देवास से ब्यावरा, श्यामपुर होते हुए भोपाल जाने की अनुमति दी गई है। हल्के वाहनों और यात्री बसों के लिए भी विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है। भोपाल से आष्टा, देवास और इंदौर जाने वाले छोटे वाहन और यात्री बसें सीहोर स्थित क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी जोड़ और अमलाहा होते हुए इंदौर पहुंचेंगी। इसी तरह, इंदौर से भोपाल या सीहोर आने वाले वाहन अमलाहा से भाऊखेड़ी जोड़ और क्रिसेंट चौराहा होकर सीहोर और भोपाल जा सकेंगे। हालांकि, केवल कुबेरेश्वर धाम जाने वाले वाहनों को ही सीधे हाईवे से गुजरने की अनुमति होगी, जबकि अन्य सभी वाहनों को डायवर्सन मार्ग से संचालित किया जाएगा।  
विज्ञापन


लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
आयोजन में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिससे यातायात पर भारी प्रभाव पड़ सकता है। प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि किसी को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा तय किए गए मार्गों का पालन करें और यात्रा के दौरान यातायात नियमों का ध्यान रखें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें