फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सांसद शंकर लालवानी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती करवाया, विजयवर्गीय ने दी जानकारी

Sat, 01 Jun 2024 09:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी की शनिवार दोपहर तबियत बिगड़ गई। तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी की शनिवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें घर के पास स्थित निजी अस्पताल में दिखाया गया तो डाक्टरों ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


लोगों को लग रहे हीट स्ट्रोक
कैलाश विजयवर्गीय ने AICTSL में आयोजित पौधरोपण बैठक में बताया की सांसद शंकर लालवानी की तबियत खराब होने की वजह से उन्हें घर के नजदीक एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मैं अभी उन्हें देखकर ही आ रहा हूं। इंदौर में गर्मी बहुत अधिक है और अब लोगों को यहां पर हीट स्ट्रोक लगने लगे हैं। शहर के लोगों को प्रकृति की रक्षा के लिए गंभीरता से सोचना होगा और अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा। 

पेड़ काटने की बात पर भड़के
पौधरोपण की बात कर रहे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से जब सामाजिक संस्थाओं ने शहर में हो रही पेड़ों की कटाई के बारे में पूछा गया तो वे नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि हम यहां पौधरोपण की बात कर रहे हैं, पेड़ों की कटाई पर बाद में बात करेंगे। 
विज्ञापन


कई दिनों से खराब थी तबियत
लालवानी की पिछले कई दिनों से तबियत खराब थी लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान तबियत अधिक बिगड़ गई। उनके परिवार से जुड़े मित्रों ने बताया कि वे चुनाव प्रचार के लिए बाहर भी गए थे। इस दौरान उन्हें फीवर आ गया था। इंदौर लौटकर आए तो डाक्टरों ने तुरंत भर्ती होने के लिए कहा। अभी वे ठीक हैं। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें