फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore news: रोटरी इंटरनेशनल के नए सत्र की शुरुआत रक्तदान एवं जागरूकता अभियान से हुई

Wed, 03 Jul 2024 01:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

280 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ, जरूरतमंदों को इससे समय पर मिल सकेगी मदद। 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोटरी इंटरनेशनल का सत्र 2024-25 एक जुलाई से प्रारंभ हो गया है। डिस्ट्रिक्ट 3040 गवर्नर रो. अनीश मलिक ने इस वर्ष की शुरुआत रक्तदान एवं जागरूकता अभियान से की। रोटरी रक्तदान चेयर रो. अनिल गुप्ता एवं पब्लिक इमेज चेयर रो. घनश्याम सिंह ने बताया कि इंदौर के शिविर. रॉबर्ट नर्सिंग होम, रेसीडेंसी एरिया, क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल, मल्हार मेगा मॉल तथा चोइथराम हॉस्पिटल में हुए। इनमें 280 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ। रोटरी के साथी पूरे जोश एवं उत्साह से रक्तसेवा में समर्पित हैं। रोटरी की युवा ब्रिगेड रोटरैक्ट की टीम डीआरआर निकुंज गोदयानी के नेतृत्व में रक्त उत्सव में योगदान दे रही है। एमरल्ड हाईट्स स्कूल के पूर्व छात्र भी गिरीश लुल्ला के नेतृत्व में सेवा के इस महाकुंभ में सहयोग कर रहे हैं।

 

सभी स्थानों पर ब्लड डोनेशन किया जा रहा है। चोइथराम हॉस्पिटल के ब्लड डोनेशन कैंप में उपस्थित घनश्याम सिंह ने बताया की जब कभी आप थैलेसेमिया वार्ड में जाकर बच्चों को देखते हो तो मन दुखी हो जाता है। चोइथराम हॉस्पिटल में थैलेसिमिया से ग्रसित बच्चों की पीड़ा देखने के उपरांत दूसरों को प्रोत्साहित करने के लिए स्वयं घनश्याम सिंह ने रक्तदान किया। रोटेरियन, रोटरेक्ट मेंबर्स, एमरल्ड हाईट स्कूल के अलुमनी तथा दूसरे सहयोगी संस्थानों के सदस्यों ने मानवता के लिए रक्तदान किया जिससे जरूरतमंद लोगों को समय पर मदद मिल सके। ऋतु ग्रोवर, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, अनीश मलिक, डिस्ट्रिक्ट रोट्रैक्ट रिप्रेजेंटिव निकुंज तथा गिरीश लुल्ला ने सभी ब्लड देने वालों को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें