फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:धर्मगुरु सैयदना का समाजजनों ने किया दीदार, पांडाल में गूंजा या हुसैन.. या हुसैन..

Thu, 04 May 2023 01:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन केे इंदौर आगमन को देखते हुए सुपर काॅरिडोर पर  पांडाला बनाया गया था।  लोगों को यहां तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था भी गई थी।  धर्मगुरु मंच से रैम्प पर चले और समाजजनों का अभिवादन करते रहे।
विज्ञापन
धर्मगुरु के दीदार के लिए उमड़े समाजजन। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दाऊदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु डा. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब गुरुवार सुबह मुबंई से सुबह 11 बजे इंदौर अाए। उन्हें देखने के लिए प्रदेशभर से सुपर काॅरिडोर पर भीड़ जुटी। समाजनों ने सैयदना साहब के दीदार किया अौर पांडाल या हुसैन, या हुसैन...से गूंज उठा।

 

सुपर कारिडोर पर बने बडे पांडाल में अपनेे धर्मगुरु के दीदार के लिए सुबह से भीड़ जुटी थी। पांडाल में एक रैम्प बना था। सुबह साढ़े 11 बजे सैयदना जैसे ही वहां पहुंचे तो समाजजनों की खुशी का ठिकाना नहीं था। पांडाल में लबैक, लबैक अौर या हुसैन के गगनभेदी नारे लगने लगे। इसके बाद मंच पर धर्मगुरु बैठे और अपने नूरानी कलेमात समाजजनों को सुनाया।

दाऊदी बोहरा समाज के 53 में धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन केे इंदौर आगमन को देखते हुए सुपर काॅरिडोर पर बड़ा पांडाला बनाया गया था। सभी को बेसब्री से अपने धर्मगुरु का इंतजार था।समाज के लोगों को यहां तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था भी गई थी। धर्मगुरु मंच से रैम्प पर चले और हाथ हिलाकर समाजजनों का अभिवादन करते रहे। कुछ महिलाएं अपने छोटे बच्चों को धर्मगुरु का आशीर्वाद लेने के लिए लाई थी।

धर्मगुरु ने भी निराश नहीं किया और छोटे बच्चों के सिर पर हाथ फेर कर आशीर्वाद दिया। सुपर कारिडोर से डा.सैयदना बेटमा गए। वहां बनी नवनिर्मित मस्जिद का लोकार्पण उन्होंने किया मस्जिद के लोकार्पण के बाद वे समाजजनों को संबोधित भी किया। बेटमा के बाद वे कुक्षी भी गए। वहां उन्होंने प्रचवन दिए। इसके अलावा वे समाजजनों से मिले। कुछ समाजजनों के वेे घर भी पहुंचे।डॉ. सैयदना चार साल बाद इंदौर आए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें