फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के रीगल टॉकीज में लगी आग, सड़कों पर मची भगदड़, चौराहों पर लगा जाम

Mon, 07 Aug 2023 09:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में स्थित रीगल टॉकीज में आग लगते ही दमकल विभाग सहित पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रीगल जैसे व्यस्त तिराहे पर घटना होने की वजह से कुछ देर के लिए चारों तरफ भगदड़ की स्थित बन गई।
विज्ञापन
रीगल टाकीज में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सबसे लोकप्रिय रीगल टॉकीज में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। एक जमाना था जब यह टॉकीज शहर में फिल्मों के लिए सबसे लोकप्रिय हुआ करता था। पिछले कुछ साल से यह बंद है और यहां पर ब्रिज निर्माण के लिए नगर निगम ने इसे अधिग्रहित कर लिया है। इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में स्थित रीगल टॉकीज में आग लगते ही दमकल विभाग सहित पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रीगल जैसे व्यस्त तिराहे पर घटना होने की वजह से कुछ देर के लिए चारों तरफ भगदड़ की स्थित बन गई। अफसरों ने शास्त्री ब्रिज से पलासिया की तरफ जाने वाला ट्रैफिक रोक दिया। जिसे ग्वालटोली से मधुमिलन की तरफ डायवर्ट किया गया। वहीं कुछ ट्रैफिक को एमटीएच कंपाउंड की तरफ मोड़ा गया। यहां ट्रैफिक रुकने के चलते जाम की स्थिति बन गई। भीषण आगजनी के कारण क्षेत्र में काफी धुआं फैल गया है। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाई। पुलिस ने आसपास का पूरा ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन


दीवार तोड़कर अंदर घुसे फायरकर्मी
आग और धुएं की वजह से पूरे क्षेत्र में परेशानी बढ़ गई। सभी जगह ताले लगे होने से फायरकर्मी अंदर नहीं घुस सके और अंदर आग फैलती गई। कुछ देर के बाद एक दीवार गिराकर उन्हें अंदर भेजा गया। रात तक आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें