फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: RBI गवर्नर शक्तिकांतदास इंदौर के छप्पन दुकान पहुंचे, व्यापारियों से बोले- दुकानों को 100% डिजिटल करिए

Fri, 01 Sep 2023 09:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांतदास ने छप्पन दुकान के व्यापारियों से कहा कि एक तारीख निश्चित करके 56 दुकान को 100 परसेंट डिजिटल करिए। बिल्कुल जीरो कैश करिए, बहुत ही अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास इंदौर की 56 दुकान पर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) गवर्नर शक्तिकांतदास रात 8 बजे के करीब छप्पन दुकान पहुंचे। उन्होंने यहां छप्पन दुकान का जायजा लिया और बोले कि इंदौर की स्वच्छता देखकर बहुत प्रभावित हुआ हूं। इंदौर को देश की स्वच्छता में नंबर वन का अवॉर्ड मिला है। 56 दुकान देखकर बहुत खुशी हुई। मैंने यहां बहुत साफ सफाई देखी है। छप्पन दुकान के व्यापारी बहुत सहयोग करते हैं, मैं बहुत ही आनंदित हूं। 
विज्ञापन


आरबीआई गवर्नर शक्तिकांतदास ने छप्पन दुकान के व्यापारियों से कहा कि एक तारीख निश्चित करके 56 दुकान को 100 परसेंट डिजिटल करिए। बिल्कुल जीरो कैश करिए, बहुत ही अच्छा रहेगा। छप्पन दुकान की स्वच्छता देखकर आरबीआई गवर्नर दास बहुत आनंदित हुए। उन्होंने 56 दुकान की सारी स्वाद की दुकानों का जायजा लिया। 56 पर मिलने वाली सारी डिश की जानकारियां भी ली। वे करीब आधे घंटे रुके। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें