शिलांग कोर्ट में राजा का भाई विपिन।
- फोटो : अमर उजाला
अपने पति को हनीमून के दौरान शिलांग ले जाकर मारने वाली सोनम रघुवंशी व अन्य आरोपी शिलांग जेल में बंद हैं। केस की सुनवाई भी शुरू हो गई है और तीन आरोपियों की जमानत हो चुकी है। सबूत छुपाने वाले आरोपी शिलोम जेम्स की जमानत होने पर अब राजा के भाई विपिन कोर्ट में याचिका लगाएंगे। वे बीते चार दिनों से शिलांग में थे और अब इंदौर लौट आए हैं। सोमवार को शिलांग कोर्ट में शिलोम की जमानत रद्द करने की याचिका लगाई जाएगी। इस हत्याकांड के तीन आरोपियों की जमानत होने के बाद विपिन शिलांग गए थे और उन्होंने इस केस में अपना वकील बदल लिया है।
विपिन ने कहा कि शिलोम ने राज व सोनम की मदद की और हत्याकांड से जुड़े सबूत भी नष्ट किए। उसकी जमानत नहीं होना चाहिए थी, लेकिन कोर्ट की तरफ से जमानत मंजूर हो गई। उसकी जमानत रद्द करने के लिए हमारा नया वकील सोमवार को कोर्ट में अपील करेगा। इसके लिए दस्तावेज एकत्र किए जा चुके है।
ये भी पढ़ें-
राजा रघुवंशी की हत्या के बाद भाई ने किया पूजन, हाईकोर्ट में जमानत रद्द की तैयारी
विपिन ने पहले इस केस के लिए जिस वकील को हायर किया था। उसे बदलते हुए अब सुजीत देब को इस केस की जिम्मेदारी दी है। विपिन ने कहा कि हमने शिलांग पुलिस से राजा की पीएम रिपोर्ट भी मांगी थी, लेकिन अफसरों ने कहा कि कोर्ट के माध्यम से ही वह प्राप्त हो सकेगी। उसके लिए भी हम कोर्ट में आवेदन लगाएंगे।
ये भी पढ़ें-
मेघालय में हत्या की जगह पर राजा रघुवंशी के परिजनों ने की पूजा, गमगीन भाई की बात सुन भर आएगा दिल
पार्किंग यार्ड खुलवाकर की पूजा
विपिन सोहरा के पार्किंग यार्ड में भी गए, जहां राजा का शव आरोपियों ने फेंका था। इस मर्डर के बाद सोहरा प्रशासन ने वहां फेंसिंग कर ताला लगा दिया था। विपिन के आग्रह पर ताला खुलवाया गया और वहां उन्होंने विपिन की आत्मा की शांति के लिए पूजा अर्चना की।