फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम की जेल से फोन पर परिजनों से हो रही बात, राजा के परिजनों ने जुटाई जानकारी

Sun, 20 Jul 2025 07:53 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 सोनम को हर सप्ताह जेल से एक फोन लगाने की पात्रता है।राजा के परिजनों ने इस बारे में पता किया तो उन्हें जानकारी मिली कि सोनम चार मर्तबा अपने परिजनों से बात कर चुकी है। राजा के भाई विपिन का कहना है कि गोविंद हमारे साथ हमदर्दी का नाटक कर रहा था।
विज्ञापन
जेल में बंद सोनम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलांग जेल मेें बंद सोनम रघुवंशी को लेकर उसके भाई गोविंद और परिजनों ने कहा था कि वे राजा के परिवार के साथ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और सोनम व अन्य आरोपियों को कड़ी सजा दिलाएंगे, लेकिन अब दोनों परिवारों के बीच नाराजगी बढ़ गई है।

विज्ञापन


जेल मेन्यूअल के अनुसार सोनम को हर सप्ताह जेल से एक फोन लगाने की पात्रता है।राजा के परिजनों ने इस बारे में पता किया तो उन्हें जानकारी मिली कि सोनम चार मर्तबा अपने परिजनों से बात कर चुकी है। राजा के भाई विपिन का कहना है कि गोविंद हमारे साथ हमदर्दी का नाटक कर रहा था। अब वह और उसके माता-पिता सोनम की मदद कर रहे है। उनकी फोन पर बातें हो रही हैं। गोविंद ने पिछले दिनो सोनम से शिलांग जाकर मिलने की बात भी मीडिया के सामने कही थी, लेकिन हम भी अपने भाई के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और आरोपियों को सख्त सजा दिलाएंगे।

 

दो माह में पेश होगी चार्जशीट

शिलांग पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़े पर्याप्त सबूत एकत्र कर लिए है। हत्याकांड को लेकर ज्यादा गवाह नहीं है, लेकिन पुलिस के पास डिजीटल सबूत है, जो घटना स्थल से आरोपियों की मौजूदगी जोड़ रहे है। इसके अलावा सोनम और आरोपियों को साथ देखने वाले गाइड का बयान भी महत्वपूण रहेगा।


शिलांग पुलिस ने इंदौर आकर भी हत्या के समय एक आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े, सोनम के आभूषण, पिस्टल भी एकत्र किए है। दो माह के भीतर पुलिस कोर्ट में चार्जशीट पेश कर देगी। इस मामले में कुल आठ आरोपी गिरफ्तार हुए है, लेकिन तीन आरोपियों की कोर्ट ने जमानत दे दी। इनमें फ्लैट मालिक, प्राॅपर्टी ब्रोकर और सुरक्षागार्ड शामिल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें