फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा के भाई विपिन की गवाही पूरी, भाई ने कहा आरोपियों को मिल रही मदद

Sat, 29 Nov 2025 06:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आरोपी के वकील ने विपिन के कई सवाल पूछे। जिनके सिलसिले वार जवाब विपिन ने दिए। ट्रायल के दौरान वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सोनम, राज सहित अन्य आरोपी भी कोर्ट में चली कार्यवाही से जुड़े। विपिन ने कहा कि आरोपियों के चेहरे पर जरा सी भी शिकन नहीं थी।
विज्ञापन
शिलांग के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले का ट्रायल शिलांग कोर्ट में शुरू हो चुका है। इंदौर से राजा के भाई विपिन रघुवंशी के बयान तीन दिन तक हुए। आरोपियों के वकील ने क्रास करते हुए हत्याकांड से जुड़े कई सवाल पूछे। तीन दिन में राजा की गवाही पूरी हो गई। कोर्ट ने विपिन को बयान के लिए इसलिए बुलाया था,क्योकि राजा और सोनम की गुमशुदगी की रिपोर्ट विपिन ने ही लिखी थी।

 

आरोपी के वकील ने विपिन के कई सवाल पूछे। जिनके सिलसिले वार जवाब विपिन ने दिए। ट्रायल के दौरान वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सोनम, राज सहित अन्य आरोपी भी कोर्ट में चली कार्यवाही से जुड़े। विपिन ने कहा कि आरोपियों के चेहरे पर जरा सी भी शिकन नहीं थी। वे अच्छे कपड़े पहन कर तीनों दिन कोर्ट की कार्यवाही से जुड़े। राजा ने शंका जाहिर करते हुए कहा कि लग रहा है कि अारोपियों को शिलांग में पूरी मदद मिल रही है।

 

सुनवाई के दौरान विपिन से शादी की बात पक्की करने, इंदौर से गुवाहाटी के टिकट कराने व काॅल पर हुई चर्चा से जुड़े सवाल पूछे गए। विपिन ने सवालों के सिलिसले वार जवाब दिए। विपिन ने कहा कि इस केस में मेरी गवाही पूरी हो चुकी है। अब हम चार्जशीट की प्रति कोर्ट से मांगेंगे। यदि केस में फिर मुझे कोर्ट द्वारा बुलाया जाएगा, तो मैं फिर शिलांग आने के लिए तैयार हुं। आपको बता दे कि छह माह पहले शिलांग में सोनम व चार आरोपियों ने राजा रघुवंशी की हत्या कर दी थी। सोनम के प्रेमी राज ने हत्या की साजिश रची थी।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें