परिवहन कार्यालय के बाहर शुक्रवार को पत्रकार हेमंत शर्मा व साथी के साथ हुई मारपीट के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है। इस प्रकरण में शामिल विभाग के बाबू को मुख्यालय अटैच किया गया है। इसके आदेश जल्द ही परिवहन उपायुक्त कार्यालय से जारी हो चुके है। इस मामले में मारपीट करने वाले सात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
शुक्रवार को इंदौर के नायता मुंडला स्थित परिवहन कार्यालय के बाहर कुछ लोगों द्वारा कवरेज कर रहे मीडियाकर्मी हेमंत शर्मा और साथी कैमरामेन के साथ मारपीट की गई। जिस पर उन्हें चोंटे आई हैं और अस्पताल में भर्ती। शर्मा की रिपोर्ट पर तेजाजी नगर थाने में एफआईआर की गई है।
दोषियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस 2023) अधिनियम के तहत धारा 115(2) 296(म), 3(5), 309(6), 324(4) और 351(3) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। मामले में दोषी नरेन्द्र चौहान, विनोद, अंकित चितामन, गजेन्द्र, नितिन, शंकर प्रजापत, पवन एवं अन्य के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।