फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder: सोनम को दहेज में दी कार और गिफ्ट वापस नहीं लेगा गोविंद, दो आरोपियों को मिली जमानत

Sat, 12 Jul 2025 08:35 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शादी में सोनम को जो गहने मिले थे। उसमें से वह अंगूठी व मंगलसूत्र अपने साथ ले गई थी, लेकिन बाकी गहने उसने मायके में ही छोड़े थे। राजा के परिजनों ने वह गहने सोनम के परिजनों से मांग लिए थे। राजेंद्र नगर पुलिस की मौजूदगी में गहने लौटाए गए है।
विज्ञापन
राजा और सोनम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के 11 दिन बाद राजा रघुवंशी की हत्या करने वाली सोनम रघुवंशी जेल में है। उसके परिजनों ने राजा के परिवार को गहने लौटा दिए है। सोनम को शादी में मंगलसूत्र के अलावा सोने का हार, चूडि़यां और अंगूठी सहित अन्य आभूषण राजा के परिजनों ने दिए थे। पुलिस और पंचायत की मौजूदगी में गहने वापस लौटा दिए है, हालांकि मंगलसूत्र और अंगूठी अभी शिलांग पुलिस के पास है। पुलिस जब वह लौटाएगी तो परिजन उसे भी दे देंगे। उधर शादी में राजा को महंगी कार और कैश भी दिया गया था, हालांकि उसे सोनम के परिजनों ने नहीं मांगा है। सोनम के पिता का कहना है कि हमने बेटी को दान दिया था। वह हम वापस नहीं ले सकते है।

विज्ञापन


दो आरोपियों को जमानत
वहीं दूसरी तरफ इस मर्डर केस में कोर्ट ने दो सह-आरोपियों लोकेंद्र सिंह तोमर और बलबीर अहिरवार को जमानत दे दी है। दोनों की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट डीकेके मिहसिल्ल की अदालत ने बुधवार को दोनों को जमानत दी। सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। दरअसल राजा की सोहरा (शिलॉन्ग) में हत्या के बाद सोनम इंदौर में जिस फ्लैट में रुकी थी वह लोकेंद्र का था और बलबीर इस बिल्डिंग में सुरक्षा गार्ड था। सोनम यहां 30 मई से 7 जून 2025 तक छिपी रही थी। यह फ्लैट शिलोम जेम्स ने सोनम के साथी विशाल चौहान को किराए पर दिया था। शिलोम इस प्रापर्टी की देखभाल करता था। शिलोम जेम्स 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में है। शिलोम पर आरोप है कि उसने हत्या से जुड़े सबूतों को मिटाने का प्रयास किया। शिलोम ने अपना केस लड़ने के लिए इंदौर से वकील बुलवाए हैं।

मायके में छोड़ गई थी गहने

शादी में सोनम को जो गहने मिले थे। उसमें से वह अंगूठी व मंगलसूत्र अपने साथ ले गई थी, लेकिन बाकी गहने उसने मायके में ही छोड़े थे। राजा के परिजनों ने वह गहने सोनम के परिजनों से मांग लिए थे। राजेंद्र नगर पुलिस की मौजूदगी में गहने लौटाए गए है।

 

दो मंगलसूत्र पर शंका

राजा के परिजनों ने एक मंगलसूत्र शादी में दिया था, लेकिन सोनम के पास दो मंगलसूत्र मिले। पुलिस ने इसे भी जांच में शामिल किया था। राजा के भाई विपिन ने इस बारे में कहा कि संभवत: राजा की हत्या के बाद सोनम ने इंदौर आकर उसके प्रेमी राज कुशवाहा से शादी कर ली। दूसरा मंगलसूत्र उसका ही है।

राजा रघुवंशी केस में गार्ड और फ्लैट मालिक की जमानत

 

राजा रघुवंशी हत्यकांड के मामले में कोर्ट ने सह आरोपी बनाए गए फ्लैट मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर व गार्ड बलवीर सिंह की जमानत दे दी है। कोर्ट ने माना की दोनों की भूमिका शरण देने की रही। न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया था। फ्लैट मालिक को हत्याकांड के बाद पता चला था कि सोनम फ्लैट में रुकी थी। उसने प्राॅपर्टी ब्रोकर को सबूत मिटाने के लिए कहा था। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर शिलांग ले गई थी।

शिलांग जाएगा गोविंद

अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलांग की जेल में बंद सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद अब अपनी बहन से मिलने शिलांग जाएगा। उसका कहना है कि पुलिस की जांच में सोनम हत्याकांड की आरोपी है, लेकिन मैं खुद उससे जाकर मिलूंगा और सच जानकर आऊंगा। बहन यदि गलत है तो उसे सजा होगी और यदि वह हत्याकांड में शामिल नहीं है तो फिर उसके साथ खड़ा रहूंगा।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें