फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: खून से सनी टी शर्ट, जब्त हथियार और रेनकोट दिलाएंगे सोनम राज को सजा

Sat, 28 Jun 2025 09:57 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सोनम और राज के बीच 1 मार्च से 8 अप्रैल के बीच 234 बार काॅल पर आपस में बात हुई है। इसे भी पुलिस ने सबूत के तौर पर लिया है। पुलिस ने सोनम के बैग से रिवल्वर व अन्य वस्तुएं भी बरामद की है।
विज्ञापन
राज सोनम ने रची थी साजिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से शिलांग ले जाकर अपने पति की हत्या करने वाली सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज के खिलाफ पुलिस ने अहम सबूत जुटा रखे है। तीन माह के भीतर कोर्ट में राजा हत्याकांड की चार्जशीट पेश करेगी। पुलिस ने राजा के शव के पास से जो टी शर्ट और हथियार जब्त किए है। वह आरोपियों के खिलाफ अहम सबूत साबित होंगे। पुलिस ने उसकी फोरेंसिक जांच भी कराई है।अब उन्हें रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन



आरोपियों ने सबूत मिटाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी, लेकिन शिलांग पुलिस के अफसरों का कहना है कि उनके पास पर्याप्त सबूत है, जो राजा हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए पर्याप्त है। पुलिस ने राजा के शव के कपड़ों की भी फोरेंसिक जांच कराई है। जल्दी ही उनकी रिपोर्ट आने वाली है। 

डिजिटल सबूत भी अहम

शिलांग पुलिस के पास आरोपियों के बीच हुई बात-चीत की काॅल डिटेल, घटना स्थल पर दोनों वाहनों की एक साथ मौजूदगी के जीपीएस की हिस्ट्री भी अहम सबूत है। सोनम और राज के बीच 1 मार्च से 8 अप्रैल के बीच 234 बार काॅल पर आपस में बात हुई है। इसे भी पुलिस ने सबूत के तौर पर लिया है। पुलिस ने सोनम के बैग से रिवल्वर व अन्य वस्तुएं भी बरामद की है। उधर राजा के परिजनों ने कहा कि सोनम ने राजा की हत्या क्यों की।


इसका पता लगाने के लिए सोनम और राज का नार्को टेस्ट होना चाहिए। यदि शिलांग पुलिस इसे नहीं करती है तो हम कोर्ट में इसके लिए मांग करेंगे। आपको बता दें कि 23 मई को राजा रघुवंशी की सोनम सहित चार आरोपियों ने हत्या कर दी थी। शव को खाई में फेंक कर सोनम इंदौर अा गई थी। राज ने ही हत्या की साजिश रची थी, लेकिन वह शिलांग नहीं गया था।

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें