फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम की राज के साथ आई एक और तस्वीर सामने, दीपावली पर खिंचवाई थी

Sat, 14 Jun 2025 01:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दोनों ने मंगलसिटी माॅल की पार्किंग में यह फोटो ली थी। सोनम के भाई गोविंद की फर्म भी मंगलसिटी माॅल में है। सोनम का इंस्टाग्राम पर बिट्टी रघुवंशी के नाम पर अकाउंट है। उस पर पिछले साल उसने राज के साथ दीपावली पर तस्वीर ली थी।
विज्ञापन
राज व सोनम की नई तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज भले ही सोनम को सबसे सामने दीदी कह कर संबोधित करता हो,लेकिन शिलांग पुलिस के पास दोनों बीच अंतरग संबंधों के सबूत है। राज और सोनम की एक और तस्वीर सामने आई है, जो सोनम ने खुद अपने इंस्टाग्राम आईडी से पिछले साल अपलोड की थी।

सोनम उसमें साड़ी पहने हुए है, जबकि राज ने कुर्ता पहन रखा है। दोनों ने मंगलसिटी माॅल की पार्किंग में यह फोटो ली थी। सोनम के भाई गोविंद की फर्म भी मंगलसिटी माॅल में है। सोनम का इंस्टाग्राम पर बिट्टी रघुवंशी के नाम पर अकाउंट है। उस पर पिछले साल उसने राज के साथ दीपावली पर तस्वीर ली थी।राज वहां अकाउंट का काम देखता था, जबकि सोनम फर्म में एचआर मैनेजर थी। वह सब कर्मचारियों की तुलना में राज का ज्यादा ध्यान रखती थी। राज दफ्तर के कामों के अलावा रघुवंशी परिवार के घर के कामों में भी मदद करता था। गोविंद के व्यस्त होने पर वह परिवार के सदस्यों को गाड़ी से घूमाने भी ले जाता था।

विज्ञापन



गोविंद को राज व सोनम के ज्यादा करीब रहने की खबर  भी थी। एक दो बार उसने दफ्तर के सीसीटीवी कैमरे भी जांचे थे। कैमरों में आवाज भी सुनी जा सकती है। उसमें भी गोविंद ने सुना था कि राज सोनम को दीदी कह कर संबोधित कर रह है। उसके बाद गोविंद ने शक नहीं किया था, लेकिन शादी के बाद जब सोनम ने राज के साथ मिलकर राजा की हत्या और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो गोविंद ने उसके घर काॅल लाकर गोविंद के बारे में पूछा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें