फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी के घर नकली टीआई बनकर आया व्यक्ति, शंका होने पर किया पुलिस के हवाले

Fri, 15 Aug 2025 11:20 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

खुद को थाना प्रभारी बता रहा बजरंग लाल जब राजा के घर पहुंचा तो उनका भाई विपिन बाहर गया था। मां उमा ने बजरंग लाल को बाहर बैठाया। इसके बाद उन्होंने विपिन को फोन लगाकर सूचना दी। इस बीच बजरंग लाल घर में रहने वाले सदस्यों के बारे में पूछने लगा।
विज्ञापन
राजा रघुवंशी के घर आया नकली पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर नया मोड़ आया है। राजा के कैट रोड स्थित निवास पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति आया। वह खुद को थाना प्रभारी बता रहा था और परिवार के लोगों के बारे में पूछताछ कर रहा था। परिजनों को शंका हुई तो उससे आईडी मांगा।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें:मेघालय में हत्या की जगह पर राजा रघुवंशी के परिजनों ने की पूजा, गमगीन भाई की बात सुन भर आएगा दिल

नकली थाना प्रभारी ने खुद का नाम बजरंग लाल बताया। उसने कहा कि वह राजस्थान का है और फिलहाल उसकी पोस्टिंग दिल्ली में रेलवे पुलिस में है। नकली आईडी होने की आशंका के बाद परिजनों ने राजेंद्र नगर थाने को सूचना दी। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गए।

 

खुद को थाना प्रभारी बता रहा बजरंग लाल जब राजा के घर पहुंचा तो उनका भाई विपिन बाहर गया था। मां उमा ने बजरंग लाल को बाहर बैठाया। इसके बाद उन्होंने विपिन को फोन लगाकर पुलिस अधिकारी के आने की सूचना दी। इस बीच बजरंग लाल घर में रहने वाले सदस्यों की जानकारी, उम्र आदि के बारे में पूछने लगा। विपिन जब घर आए तो बजरंग ने किसी को फोन लगाया। इसके बाद विपिन ने उससे आईडी मांगा। उसने दिखाया, लेकिन वह नकली लग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग लाल ने राजा रघुवंशी मर्डर केस के बारे में तो कोई बात नहीं की, लेकिन वह किस उद्देश्य से घर आया था। इस बारे में भी वह नहीं बता सका। विपिन ने बताया कि राजेंद्र नगर पुलिस के हवाले हमने उसे कर दिया है। आशंका है कि वह हमारे परिवार के बारे में जानकारी जुटाने आया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें