फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: इंदौर में बारिश ने तोड़ा 61 साल का रिकॉर्ड, कई इलाके जलमग्न; अगले दो दिन जमकर बरसेंगे बादल

Sat, 16 Sep 2023 04:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शहरवासियों ने सितंबर माह में इतनी बारिश इससे पहले कभी नहीं देखी। वर्षों बाद इतनी बारिश सितंबर माह में हो रही है। इंदौर में इससे पहले 1962 में छह इंच बारिश हुई थी।

विज्ञापन
इंदौर के कृष्णपुरा ब्रिज के एक फीट नीचे से बह रहा पानी। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में हो रही तेज बारिश ने 61 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। 1962 में 20 सितंबर को 6.65 इंच बारिश हुई थी,जबकि शुक्रवार से शनिवार शाम चार बजे तक 10  इंच हो चुकी है। सितंबर माह में 24 घंटे में अब तक हुई यह सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड है। 1962 से पहले एक दिन में छह इंच बारिश वर्ष1896 में इंदौर में हुई थी।

विज्ञापन


इंदौर के कृष्णपुरा ब्रिज के एक फीट नीचे से बह रहा पानी। - फोटो : amar ujala digital

शुक्रवार शाम चार बजे से हुई बारिश ने शहर के कई हिस्सों को जलमग्न कर दिया है। बीते 24 घंटे में दस इंच से ज्यादा बारिश से कई बस्तियों में पानी भर चुका है। शहरवासियों ने सितंबर माह में इतनी बारिश इससे पहले कभी नहीं देखी। वर्षों बाद इतनी बारिश सितंबर माह में हो रही है। इंदौर में इससे पहले 1962 में छह इंच बारिश हुई थी। 61 साल बाद शहर में दस इंच बारिश हुई है। बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र और अरब सागर से आ रही नमी के कारण इंदौर में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन भी शहर में तेज बारिश होगी।

विज्ञापन

छत्रीपुरा क्षेत्र में धर्मस्थल भी डूबा। - फोटो : amar ujala digital

1954 में हुई थी सितंबर माह में सर्वाधिक 30 इंच बारिश
इंदौर में सितंबर माह में सर्वाधिक वर्षा का रिकॉर्ड 1954 में बना था। तब इंदौर में 30 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। अब तक यह रिकॉर्ड नहीं टूटा है। बारिश के इस सीजन में जुलाई में भी हुई बारिश ने दस साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। जुलाई माह में 22 इंच बारिश हुई थी। इतनी बारिश 10 साल पहले इंदौर में हुई थी,जबकि अगस्त में सबसे कम बारिश हुई। पूरे अगस्त माह में सिर्फ तीन इंच बारिश हुई थी।

सितंबर में बारिश का कोटा पूरा
इंदौर में बारिश के सीजन में 35 से 40 इंच बारिश होती है। अब तक शहर में 40 इंच बारिश हो चुकी है। इसके साथ बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। अगले दो दिनों में भी तेज बारिश की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें