फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pub Raided in Indore: इंदौर के रे पब पर आधी रात को छापा, युवक-युवतियां भाग निकले, मैनेजर और संचालक पर केस

Tue, 02 Aug 2022 01:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में नियमों के खिलाफ जाकर आधी रात बाद भी पब संचालित हो रहे हैं। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार देर रात इंदौर के रे पब पर छापा मारा गया। आधी रात को भी पब संचालित हो रहा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में नियमों के खिलाफ जाकर आधी रात बाद भी पब संचालित हो रहे हैं। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार देर रात इंदौर के रे पब पर छापा मारा गया। आधी रात को भी पब संचालित हो रहा था। पुलिस के वहां पहुंचते ही युवक-युवतियां तो भाग निकले, पर संचालक और मैनेजर पर केस दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन


विजय नगर क्षेत्र में स्थित रे पब में देर रात भी शराब परोसी जा रही थी। नियम कहता है कि रात 11 बजे बाद बार या पब में शराब नहीं परोसी जा सकती। नियमों के विरुद्ध देर रात भी संचालित हो रहे पब की जानकारी जब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को लगी तो उन्होंने छापा मारा। ज़ोन-2 के प्रभारी डीसीपी रजत सकलेचा को ही यह पता चला था कि भमोरी के रे पब में एक बजे भी शराब परोसी जा रही है। एडीसीपी ज़ोन-2 राजेश व्यास के साथ डीसीपी खुद पब में पहुंचे और फिर थाने से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलवाया। 

अफसरों ने वहां बड़ी संख्या युवक-युवतियों को नशे में झूमते देखा। पब में शराब भी परोसी जा रही थी। पब का मुख्य दरवाजा बंद था। पिछले दरवाजे से प्रवेश दिया जा रहा था। छापे के बाद भी शटर उठाकर ग्राहकों को बाहर निकाला गया। युवक और युवतियां तो भाग निकले। वहां से पुलिस ने श्रवण पड़ागरे, गोलू उर्फ कुलदीप ओझा, अर्जुन अहिरवार को हिरासत में लिया। पब संचालक पीयूष ठाकुर फरार हो गया। उसके खिलाफ धारा 188 और कोलाहल अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस के बीट में मौजूद अधिकारियों से भी जवाब मांगा है। संचालक को भी नोटिस जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें