फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: PWD की महिला अधिकारी ने दी जान, परिजनों का आरोप- बेटा होने का दवाब बनाते थे ससुराल वाले

Sun, 26 Jul 2026 10:53 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में पीडब्ल्यूडी अधिकारी आरती यादव ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। परिजनों ने पति, सास और ससुर पर प्रताड़ना व हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सुसाइट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में पदस्थ महिला अधिकारी आरती यादव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


मृतका के भाई धर्मेंद्र जरिया ने बताया कि आरती की शादी पीडब्ल्यूडी में कार्यरत अधिकारी निलेश यादव से हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन दो बेटियों के जन्म के बाद परिवार में तनाव बढ़ने लगा। उनका आरोप है कि आरती की सास रमणा और ससुर केशव उस पर बेटे को जन्म देने का लगातार दबाव बनाते थे। परिजनों के अनुसार, आरती को अक्सर ताने दिए जाते थे और यह कहा जाता था कि यदि बेटे का जन्म नहीं हुआ तो निलेश की दूसरी शादी कर दी जाएगी। इसी मानसिक प्रताड़ना के कारण वह लंबे समय से तनाव में थी।

ये भी पढ़ें- ग्वालियर में टेरर टैक्स नहीं दिया तो ट्रक पर बरसाईं गोलियां, 13 टायर किए छलनी
विज्ञापन


धर्मेंद्र जरिया ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बहन ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। उनका आरोप है कि आरती के पति निलेश यादव और ससुर केशव यादव ने पहले उसे बेहोशी की दवा दी और फिर उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस उसकी लिखावट और उसमें दर्ज तथ्यों का परीक्षण कर रही है। साथ ही परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पलासिया थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट, फॉरेंसिक साक्ष्य और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की प्रताड़ना या आपराधिक साजिश के साक्ष्य मिलते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें