फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Crime: डिजिटल पेमेंट वॉलेट कर्मचारी ने किया ऑनलाइन फ्रॉड, महिला व्यापारी के 60 हजार निकाले

Wed, 31 Jul 2024 06:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आरोपी ने गेमिंग एप के जरिए रुपये ट्रांसफर किए थे। इंदौर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में डिजिटल पेमेंट वॉलेट कर्मचारी ने महिला व्यापारी से धोखाधड़ी करके उसके 60 हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने उसे अपनी दुकान पर लगी मशीन हटाने के लिए बुलाया था। एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि मोहिनी मालवीय की शिकायत पर पुलिस ने करण मंडलोई पर धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी ने बताया कि एक महीने पहले मोहिनी ने मशीन लगवाई थी। कंपनी के कर्मचारी ने मोहिनी को बताया गया था कि मशीन लगवाने पर उसे किसी तरह का शुल्क नहीं लगेगा। इस पर मोहिनी ने मशीन लगवा ली। इसके बाद दो बार मोहिनी का चार्ज कट गया। मोहिनी ने कंपनी में मशीन हटाने के लिए रिक्वेस्ट की। इस पर करण मंडलोई वहां पहुंचा। उसने पीड़िता का नंबर लिया। इसके बाद तीन बार में करीब 20 हजार के लगभग रुपये के अकाउंट से तीन ट्रांजेक्शन हो गए।

गेमिंग एप से ट्रांसफर किए थे रुपये
पीड़िता ने करण से बात की तो उसने बताया कि उनकी तरफ से किसी तरह का पेमेंट नहीं काटा गया है। बाद में पुलिस को शिकायत की, जिसमें पता चला कि गेमिंग अकाउंट में पेमेंट गया है। इस पर जांच के बाद करण को पकड़ा गया। उसने ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने की बात कबूल ली। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें