फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महू रेलवे स्टेशन विस्तार को हरी झंडी: जमीन अधिग्रहण शुरू; महाराष्ट्र और गुजरात कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

Tue, 10 Feb 2026 05:57 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महू

सार

डॉ. आंबेडकर नगर (महू) रेलवे स्टेशन के विस्तार के लिए रक्षा मंत्रालय से भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इससे स्टेशन पर रेल पटरियों और ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
महू रेलवे स्टेशन का जल्द होगा विस्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में डॉ. आंबेडकर नगर महू रेलवे स्टेशन को लंबी दूरी की ट्रेनों का स्टॉपेज बनाने की कवायद के तहत ब्रॉड गेज लाइन बिछाए जाने के बाद कई ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। हालांकि, स्टेशन परिसर में जगह की कमी के कारण स्टेशन विस्तार और ट्रेनों के ठहराव में परेशानी आ रही थी।

इसी को देखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा रक्षा मंत्रालय को भूमि अधिग्रहण के लिए पत्र लिखा गया था। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित अवैध खान, कंचन विहार और खान कॉलोनी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। अतिक्रमण हटने से रेलवे को लगभग साढ़े तीन एकड़ भूमि उपलब्ध होगी, जिससे स्टेशन विस्तार में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई :

विज्ञापन

मंगलवार को रक्षा संपदा विभाग, केंट बोर्ड महू और पश्चिम रेलवे के अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान जेसीबी, पोकलेन, डंपर, ट्रैक्टर सहित अन्य भारी मशीनों का उपयोग किया गया। कर्मचारियों द्वारा कई मकानों को हथौड़ों से तोड़ा गया। उल्लेखनीय है कि नोटिस जारी होने के बाद कुछ लोगों ने स्वयं भी अपने अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए थे।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरपीएफ, जीआरपी और मध्यप्रदेश पुलिस का बल तैनात रहा।

ये भी पढ़ें- MP News: ग्वालियर के डबरा में नवग्रह पीठ कलश यात्रा के दौरान मची भगदड़, एक महिला की मौत, सात घायल

कार्रवाई का विरोध :

विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के दौरान क्षेत्रवासियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि वे वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं और मकान टूटने से वे बेसहारा हो जाएंगे। लोगों की आपत्तियों के बावजूद अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी।

जानें क्या बोले एसडीएम महू?
इस मामले में  राकेश परमार (एसडीएम महू) ने कहा कि रेलवे की जमीन है रक्षा संपदा विभाग द्वारा नोटिस जारी किए थे इसके बाद अवैध रूप से निर्मित मकान एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

मनमाड एवं गोधरा से कनेक्टिविटी 

विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर नगर महू से मनमाड तथा दाहोद-गोधरा रेल परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। कार्य पूर्ण होने के बाद महू से खंडवा होकर महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेनों की संख्या में वृद्धि होगी। वहीं दाहोद–गोधरा लाइन शुरू होने से धार और झाबुआ क्षेत्र के यात्रियों को गुजरात जाने में सुविधा मिलेगी।

वर्तमान में महू से रीवा, प्रयागराज इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें संचालित हो रही हैं। इसके अलावा कई ट्रेनें महू स्थित लोको शेड में धुलाई के लिए आती हैं। स्टेशन विस्तार के बाद आने वाले दिनों में ट्रेनों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें