फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन शुरू, परसों से फिर लें खूबसूरत वादियों का आनंद, 20 रुपए टिकट

Thu, 24 Aug 2023 07:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

यात्रियों की मांग पर रेलवे ने लिया निर्णय, 26 अगस्त से हर शनिवार और रविवार को patalpani kalakund heritage train चलेगी। इंदौर सहित आसपास के जिलों से यहां आते हैं बड़ी संख्या में यात्री।
 
विज्ञापन
पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की मांग और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन patalpani kalakund heritage train फिर से शुरू कर दी है। यह ट्रेन 26 अगस्त, 2023 से प्रति शनिवार एवं रविवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 52965 पातालपानी कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 11.05 बजे पातालपानी से चलकर 13.25 बजे कालाकुंड पहुंचेगी तथा ट्रेन संख्या 52966 कालाकुंड पातालपानी हेरिटेज ट्रेन कालाकुंड से 15.34 बजे चलकर 16.30 बजे पातालपानी पहुंचेगी।
विज्ञापन


टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन या आरक्षण केन्द्रों से करें
रतलाम मंडल के अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन में दो एसी चेयर कार C1 व C2 एवं तीन नॉन एसी चेयर कार D1, D2 व D3 रहेंगे। इस हेरिटेज ट्रेन में आने-जाने के लिए अलग-अलग टिकट लेना होगा। इस ट्रेन के एक दिशा के लिए एसी चेयर कार का किराया रु 265/- एवं नॉन एसी चेयर कार का किराया रू 20/- प्रति टिकट प्रति व्यक्ति रहेगा। टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन या आरक्षण केन्द्रों से की जा सकती है।

वादियों का यह ट्रैक हेरिटेज घोषित हुआ
पातालपानी से कालाकुंड की वादियों के ट्रैक को 2018 में हेरिटेज ट्रैक घोषित किया गया था। इसी के साथ प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन की शुरुआत हुई थी। महू-पातालपानी-कालाकुंड तक चलने वाली यह हेरिटेज ट्रेन शुरुआत से ही यात्रियों को खूब रास आई। प्रत्येक वर्ष वर्षाकाल में इसका संचालन किया जा रहा था। बता दें कि यह रेलवे लाइन वर्ष 1877 में बिछाई गई थी। कुछ वर्ष पहले इस ट्रैक को बंद करने की योजना थी, लेकिन पर्यटन स्थल को देखते हुए यहां छोटी ट्रेनें चालू रखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें