फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: परिचय सम्मेलन में देशभर के 1300 युवक-युवती ने दिया परिचय, 38 रिश्ते तय

Sun, 15 Dec 2024 09:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: श्री कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा के अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन में दिखी भारतीय संस्कृति और हिंदू एकता की झलक, बहुरंगी स्मारिका का किया विमोचन
 
विज्ञापन
परिचय सम्मेलन। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा का अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को एयरपोर्ट रोड स्थित नृसिंह वाटिका पर आयोजित हुआ। देशभर के 1300 से अधिक युवक-युवतीयों ने मंच से परिचय दिया। 38 रिश्ते तय हुए, तकरीबन 200 से ज्यादा रिश्तों पर चर्चा चली। 
विज्ञापन


समाज के अध्यक्ष पं. संजय शुक्ला, प्रधानमंत्री पं.अनूप बाजपेई अन्नू और कार्यक्रम प्रभारी पं.प्रकाश बाजपेई ने बताया कि सर्व ब्राह्मण परिचय सम्मेलन में भारतीय संस्कृति और हिंदू एकता की झलक दिखी। सम्मेलन में आने वाले युवक युवती और समाज जनों को तिलक लगाकर भगवा टुपट्टा पहनाया। सम्मेलन का शुभारंभ युवतियों ने दीप प्रज्वलन करके वेद मंत्रों के बीच किया। बहुरंगी स्मारिका का विमोचन हुआ, स्मारिका में सभी युवक युवतियों की जानकारी प्रकाशित की गई।  

सम्मेलन में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश,आंध्र प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल,देहरादून, छत्तीसगढ़ सहित पूरे देशभर के विभिन्न राज्यों से 1300 से अधिक युवक - युवतियों ने मंच से परिचय देकर जीवनसाथी को लेकर अपनी पसंद बताई। हाईटेक परिचय सम्मेलन में डॉक्टर,अधिकारी, पुलिस, इंजीनियर,सहित अन्य युवक- युवतियों ने मंच पर आकर शिक्षा के साथ पारिवारिक स्थिति की जानकारी भी साझा की। मंच पर परिचय देने के बाद युवक - युवतियों के परिजनों ने आपस में चर्चा की। शाम 6 बजे तक 38 रिश्ते तय हुए और तकरीबन 200 से ज्यादा रिश्तों पर चर्चा चली। सम्मेलन सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला। सम्मेलन में तय हुए रिश्तों को सामूहिक विवाह में विशेष पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। पं.दीपक शुक्ला ने 38 रिश्ते तय होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


चंद्रप्रकाश दुबे, धीरज शुक्ला,दीपक शुक्ला, विजेंद्र दीक्षित ने बताया कि सम्मेलन में वरिष्ठ समाजसेवी पं. कृपा शंकर शुक्ला, पं. सत्यनारायण सत्तन, विधायक गोलू शुक्ला,सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष योगेश मिश्रा, दिनेश शर्मा, सहित अन्य अतिथि सम्मिलित हुए। सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन का यह 25 वां वर्ष था। सम्मेलन में पूरे देश भर के तकरीबन 4 हजार से अधिक समाजजन सम्मिलित हुए। सम्मेलन के लिए विभिन्न समितियां के 200 से ज्यादा समाजजन ने व्यवस्था संभाली। जिसमें मातृशक्तियों ने भी आयोजन की व्यवस्था संभाली। पूरा परिचय सम्मेलन जीरो वेस्ट रहा। इस अवसर पर अनिल तिवारी, प्रकाश मिश्रा, विजय शुक्ला, ब्रजेश शुक्ला, यूके दीक्षित, अनिल अवस्थी,मनीष तिवारी, सुरेन्द्र बाजपेई,पुष्पेंद्र शुक्ला, उमेश तिवारी नितिन शुक्ला, ओम प्रकाश शुक्ला सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें