फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सुशील का पार्थिव शरीर इंदौर पहुंचा, बहा आंसुओं का समंदर

Wed, 23 Apr 2025 11:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सुशील नथानियल का पार्थिव शरीर बुधवार रात इंदौर पहुंचा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सुशील नथानियल की पार्थिव देह बुधवार रात 9 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंची। एयरपोर्ट से उनकी पार्थिव देह को वीणा नगर स्थित उनके घर पर ले जाया गया। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्रद्धांजलि दी और सुशील के परिजन को सांत्वना दी और कहा कि सरकार उनके साथ है। घटना के दौरान सुशील का बेटा आस्टन और पत्नी जेनिफर किसी तरह सुरक्षित बच गए थे और बेटी आकांक्षा को भी गोली लगी थी। सभी फ्लाइट से इंदौर पहुंचे। परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के जोबट का रहने वाला है। सुशील आलीराजपुर स्थित एलआईसी की सैटेलाइट शाखा में कार्यरत थे।

विज्ञापन




घर आते ही बह निकला आंसुओं का सैलाब
जैसे ही सुशील की देह को घर लाया गया परिजन की आंखों से आंसुओं का सैलाब निकल पड़ा। साथ में आई पत्नी जेनिफर, बेटे आस्टन और बेटी आकांक्षा का दर्द देखकर सभी की आंखें नम हो गई। सभी के चेहरे पर आतंक की दहशत साफ नजर आ रही थी। डर, दर्द और अपनों को खोने की तकलीफों के बीच सभी एक दूसरे को संभालने का प्रयास कर रहे थे। 
विज्ञापन




अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा शहर
सुशील के घर के आसपास के रहवासी क्षेत्रों के लोग दिनभर सुशील के घर पर डटे रहे और परिजन को सांत्वना देते रहे। सुशील के पार्थिव शरीर के आते ही पड़ोसियों ने परिजन को संभाला। कोई पानी की व्यवस्था कर रहा था तो कोई कुर्सियां लगा रहा था। दुःख की इस घड़ी में पूरा शहर सुशील के साथ खड़ा रहा। 

ये भी पढ़ें: मुस्लिमों की तरह बैठ नहीं सके, ईसाई धर्म बताया तो परिवार के सामने गोलियों से भून दिया
विज्ञापन


जनप्रतिनिधि पहुंचे, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट
घर पर सुबह से ही जनप्रतिनिधियों का तांता लगा हुआ है। सुबह कलेक्टर आशीष सिंह पहुंचे थे और विधायक रमेश मेंदोला ने भी घर आकर परिजन को सांत्वना दी थी। रात में मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक रमेश मेंदोला एंबुलेंस के साथ घर पहुंचे और परिजन को सांत्वना दी। मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि सरकार आतंकी हमले में जान गंवाने वाले हर परिवार के साथ खड़ी है। पूरा देश इन परिवारों के साथ खड़ा हुआ है। जल्द ही सरकार इस मामले में सख्त एक्शन लेगी। 

सीएम ने परिवार को दी हिम्मत
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा दिवंगत सुशील के परिजनों से मुलाकात की। उनसे मिलकर हमारा मन द्रवित हो गया है, बेहद दुखी हो गया है। सुशील की पत्नी ने बताया कि गोली मारने के पहले उनके पति को कलमा पढ़ने का कहा गया, जब उन्होंने बताया कि वो क्रिश्चियन है तो उन्हें गोली मार दी गई। दुख की इस घड़ी में हमारी पूरी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। बेटी आकांक्षा और बेटे ऑस्टिन ने सीएम को बताया कि किस तरह वे दहशत में रहे। बेटी, बेटा और सुशील की पत्नी तीनों ही बात करने की स्थिति में नहीं थे। बस बेटे ऑस्टिन ने मुख्यमंत्री से बातचीत की और इस दौरान मुख्यमंत्री पूरे समय उसे हिम्मत देते रहे। 

गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार
सुनील नथानियल का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह जूनी इंदौर कब्रिस्तान में किया जाएगा। इससे पहले शव को प्रार्थना सभा के लिए परदेशीपुरा चर्च ले जाया जाएगा।

ये वीडियो भी देखें...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें