फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: एमवाय अस्पताल की पांचवी मंजिल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत

Thu, 28 Sep 2023 05:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एमवाय अस्पताल के ज्यादातर हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है। अेापीडी में कई बार डाक्टरों और मरीजों के मोबाइल चोरी होने की घटनाएं भी हो चुकी है।  पुलिस अफसर भी अस्पताल प्रबंधन को कैमरे लगाने का कह चुके है।  
विज्ञापन
एमवाय अस्पताल की पांचवी मंजिल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सबसे बड़े एमवाय अस्पताल की पांचवी मंजिल से गिरने से एक व्यकि्त की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने संयोगितागंज थाने को सूचना देने के बजाए शव सीधे मरच्यूरी में रखवा दिया। रात को चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी को हादसे के बारे में बताया गया।

घटना बुधवार को सुबह हुई थी। परिसर के पिछले हिस्से में एक व्यकि्त का शव पड़ा मिला। व्यकि्त खुद कुदा या गलती से गिरा, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। कर्मचारियों ने शव को सीधे मरच्यूरी में रखवा दिया। संयोगितागंज पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन से मामले की जानकारी मांगी तो यह बताया गया कि शव एक बीमार व्यकि्त का है और वह अस्पताल में इलाज के लिए आया था। शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। कुछ दिनों पहले भी अस्पताल की बिल्डिंग से गिरकर द्वारकापुरी के एक व्यकि्त की मौत हो गई थी।

सीसीटीवी कैमरे नहीं

एमवाय अस्पताल के ज्यादातर हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है। अेापीडी में कई बार डाक्टरों और मरीजों के मोबाइल चोरी होने की घटनाएं भी हो चुकी है। पुलिस अफसर भी अस्पताल प्रबंधन को कैमरे लगाने का कह चुके है, लेकिन अस्पताल में कैमरे नहीं लगाए जा रहे है।

बीमारी से परेशान कर्मचारी ने जान दी

इंदौर के पवनपुरी क्षेत्र में रहने वाले 54 वर्षीय संजय पिता सुरेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे लंबे समय से बीमारी से परेशान थे। उन्होंने सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें मर्जी से जान देने का जिक्र किया। संजय निजी कंपनी में नौकरी करते थे, लेकिन बीमारी की वजह से वे ठीक से नौकरी पर भी ध्यान नहीं दे पा रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें