फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में शुक्ला ब्रदर्स की बस ने फिर मारी टक्कर, चार घायल, बस में तोड़फोड़

Fri, 28 Nov 2025 09:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

यह हादसा इंदौर से 30 किलोमीटर दूर सांवेर में हुआ। बस में यात्री भी सवार थे। हादसे के बाद पुलिस ने बस को जब्त कर लिया। बस में सवार यात्री नीचे उतर गए। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने बस में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इस बस ने मारी टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर-उज्जैन रोड़ पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बस ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए है। घायल महिला की हालत गंभीर है। शुक्ला ब्रदर्स की इस बस के पीछे गोलू लिखा हुअा है। यह बस भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की है।

 

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर दी और ड्रायवर के साथ भी मारपीट की। इससे पहले भी शुक्ला ब्रदर्स की बस ने इस रुट पर एक ही परिवार के चार लोगों की जान ले ली थी।

विज्ञापन

 

यह हादसा इंदौर से 30 किलोमीटर दूर सांवेर में हुआ। बस में यात्री भी सवार थे। हादसे के बाद पुलिस ने बस को जब्त कर लिया। बस में सवार यात्री नीचे उतर गए। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने बस में तोड़फोड़ कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हवाले करने से पहले लोगों ने ड्रायवर की पिटाई भी की। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक युवक व महिला को ज्यादा चोटें आईं है। उन्हें इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

तेज रफ्तार थी बस की

ग्रामीणों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद बाइक सवार एक तरफ जा गिरे। बस चालक स्पीड को कंट्रोल नहीं कर पाया। थोड़ी आगे जाकर बस रुकी तो भीड़ ने बस को घेर लिया। उन्होंने बस से यात्रियों के उतरने का इंतजार किया। इसके बाद उन्होंने बस में पथराव शुरू कर दी। आपको बता दे कि इससे पहले भी तेज रफ्तार बस को रोककर ग्रामीणों ने रोका था और ड्रायवर को पीटा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें