इंदौर के कई क्षेत्रों में गुरुवार को नर्मदा का पानी नहीं आएगा। बताया जा रहा है कि मंडलेश्वर में नर्मदा प्रथम एवं द्वितीय चरण की पाइप लाइन बंद होने के कारण यह समस्या आई है। निगम की टीम इन्हें सुधारने में लगी है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि कल दोपहर तक सुधार कार्य पूरा हो जाएगा। पानी की सप्लाई इसके बाद ही हो पाएगी।
इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी
1 अन्नपूर्णा
2 भक्त प्रह्लाद नगर
3 बाणगंगा मुक्तिधाम
4 अगरबत्ती
5 लोकमान्य नगर
6 द्रविड़ नगर
7 गांधी हाल
8 मल्हार आश्रम
9 सदर बाजार
10 सुभाष चौक
11 छत्रीबाग