फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: ऑनलाइन सट्टा और ड्रग्स तस्करी मामले में नाना पटवारी से चौथी बार पूछताछ, पुलिस ने कराया आमना-सामना

Sun, 19 Jul 2026 04:43 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में ऑनलाइन सट्टा और ड्रग्स तस्करी मामले की जांच के तहत पुलिस ने नाना पटवारी से चौथी बार पूछताछ की। आरोपियों से आमना-सामना कराने पर उन्होंने उन्हें पहचानने और ऑनलाइन सट्टा खेलने की बात स्वीकार की। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
नाना पटवारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन सट्टा और ड्रग्स तस्करी से जुड़े मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को चौथी बार पूछताछ के लिए थाने बुलाया। इस दौरान पुलिस ने उनका आमना-सामना ड्रग्स तस्करी और ऑनलाइन सट्टा संचालन के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों से कराया।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान नाना पटवारी ने गिरफ्तार आरोपियों को पहचानने की बात स्वीकार की। उन्होंने यह भी बताया कि वे ऑनलाइन सट्टा खेलते रहे हैं। अब पुलिस इस जानकारी के आधार पर यह जांच कर रही है कि उनकी भूमिका केवल सट्टा खेलने तक सीमित थी या मामले से उनका कोई अन्य संबंध भी रहा है।

ये भी पढ़ें- उर्मिला की हत्या के आरोपी अखिलेश का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, सिर गायब, इंदौर से टीम रवाना
विज्ञापन


राजेंद्र नगर थाना पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले की जांच कई पहलुओं पर की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और उनके बयानों का डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल डेटा तथा अन्य सबूतों से मिलान किया जा रहा है। इसी क्रम में संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है, ताकि पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है और किसी भी व्यक्ति की भूमिका को लेकर अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि ऑनलाइन सट्टा और ड्रग्स तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

 

नाना पटवारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें